28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Modi Eid Greetings: पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बकरीद की शुभकामनाएं, जानिए स्कूल-कॉलेज और दुकानों में क्या रहेगा खुला और क्या बंद?

PM Modi Greetings On Bakrid 2026: बकरीद के अवसर पर आज पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

May 28, 2026

PM Narendra Modi

पीएम नरेंद्र मोदी (File Photo)

दुनियाभर में आज, गुरुवार, 28 मई को मुस्लिम ईद-उल-अजहा (Eid ul-Adha) का जश्न मना रहे हैं। भारत में इसे बकरीद (Bakrid) भी कहा जाता है। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने पोस्ट शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "ईद-उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर करे कि यह अवसर हमारे समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना को और गहरा करे। इस अवसर पर मैं सभी की सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।"

राहुल गांधी ने भी दी शुभकामनाएं

कांग्रेस (Congress) सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी ईद की शुभकामनाएं दी हैं। राहुल ने पोस्ट शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "आपको और आपके परिवार को खुशियों से भरी बकरीद की हार्दिक शुभकामनाएं। आज आपका घर खुशियों और प्यार से भरा रहे। ईद मुबारक।"

क्या रहेगा खुला?

बकरीद के अवसर पर आज देशभर के सभी निजी ऑफिस खुले रहेंगे। अस्पताल, इमरजेंसी सेवाएं, पुलिस और फायर ब्रिगेड पूरी तरह खुले रहेंगे। दवाइयों की दुकानें, पेट्रोल पंप, किराने की दुकानें और दूसरी सभी दुकानें भी खुली रहेंगी। सभी निजी दुकानें खुली रहेंगी। इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन के साधन (मेट्रो, बस, ट्रेन) सामान्यतः चलते रहेंगे। बकरीद के अवसर पर एयरपोर्ट भी सामान्य रूप से खुला रहेगा। रेस्टोरेंट-कैफे, सिनेमाहॉल, शॉपिंग मॉल जैसी जगहें भी खुली रहेंगी। ऑनलाइन शॉपिंग, फूड डिलीवरी, कैब और ई-कॉमर्स सेवाएं जारी रहेंगी। बैंक भले ही बंद रहे, लेकिन एटीएम खुले रहेंगे।

क्या रहेगा बंद?

बकरीद के अवसर पर आज सरकारी अवकाश घोषित किया गया है और देशभर में केंद्र सरकार के ऑफिस बंद रहेंगे। देशभर के सभी सरकारी और निजी स्कूल बकरीद के अवसर पर बंद रहेंगे। सभी कॉलेज भी इस अवसर पर बंद रहेंगे। अधिकांश राज्य सरकार के कार्यालयों में भी बकरीद के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। राजपत्रित अवकाश होने के कारण अधिकांश राज्यों में आज बैंक भी बंद रहेंगे। शेयर मार्केट की बात करें, तो आज बकरीद के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार भी बंद रहेगा। बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंजों पर ट्रेडिंग गतिविधि बंद रहेगी। पोस्ट ऑफिस और अन्य सरकारी सेवाएं भी बकरीद के अवसर पर बंद रहेंगी।