राष्ट्रीय

‘हमारे प्रत्याशियों पर हमले हो रहे हैं, हम लोग अब…’, चुनाव से पहले मांझी का बड़ा बयान, CM पद को लेकर भी बोले

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार चुनाव के पहले चरण से छह दिन पहले राजद पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारे प्रत्याशियों पर हमले हो रहे, राजद इसके लिए जिम्मेदार है। हम जांच कराएंगे, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

2 min read
Oct 31, 2025
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Photo-IANS)

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार चुनाव के पहले चरण से छह दिन पहले राजद पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारे प्रत्याशियों पर हमले हो रहे और राजद इसके लिए जिम्मेदार है। हम जांच कराएंगे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

मांझी ने आगे कहा कि हम लोग अब इन हमलों की जांच कराएंगे, जो भी दोषी होगा उनपर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि राजद के लोग इस काम को अंजाम दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Bihar Election 2025: दरभंगा से अमित शाह ने राजद-कांग्रेस पर साधा निशाना, घोटालों का किया जिक्र

उन्होंने कहा कि उस पार्टी में कुछ लोग ऐसे हैं जो हमले करा रहे हैं। अपराधियों की पहचान की जा रही है। बिहार में शासन की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था अच्छी हो रही है।

नीतीश कुमार ही फिर बनेंगे मुख्यमंत्री, मांझी का दावा

इसके अलावा, मांझी ने चुनाव से पहले यह भी दावा किया कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे। उन्होंने कहा कि सबकी सहमति बनी हुई है। हम लोग नीतीश कुमार के चेहरे पर ही चुनाव लड़ रहे हैं और वही मुख्यमंत्री होंगे।

जीतन राम मांझी ने कहा कि आज फिर से सबके साथ बात हो गई है, वे मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे। इस बार हम लोग प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापस आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम लोग संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करने वाले हैं, बिहार लगातार विकसित बिहार की तरफ आगे बढ़ रहा है।

क्या बोले सम्राट चौधरी?

वहीं, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच साल में बिहार उद्योग का हब बनने जा रहा है। हम लोग जो भी वादे करते हैं, उसे पूरा करते हैं। जनता को हमारे ऊपर विश्वास है।

संकल्प पत्र जारी करने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के न होने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि वे आए थे, फिर कहीं कुछ काम होने की वजह से चले गए थे। हम उनके सहयोगी हैं, इसीलिए हमने पूरी जानकारी दी है।

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बन रही है, जनता हमारे साथ है और हम लोगों का चुनाव अच्छा चल रहा है। समाज के सभी वर्ग के लोग एनडीए के साथ खड़े हैं। हमारी सरकार 100 प्रतिशत निश्चितता और पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।

एनडीए ने जारी किया घोषणा पत्र

बता दें कि शुक्रवार को पटना में एनडीए ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को अपना साझा घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान, एनडीए के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

घोषणा पत्र में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और किसानों की समृद्धि पर विशेष जोर दिया गया है। एनडीए ने कहा कि यह संकल्प पत्र बिहार को अगले पांच वर्षों में आत्मनिर्भर, विकसित और आधुनिक राज्य बनाने का रोडमैप है।

Also Read
View All

अगली खबर