राष्ट्रीय

नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी को लेकर घमासान, BJP ने कहा- बिहार जल रहा है और CM पार्टी दे रहे

Nitish Kumar Iftar Party: इस समय मुस्लिमों की इबादत का पाक महीना माह-ए-रमजान चल रहा है। रमजान के महीने में नेताओं द्वारा इफ्तार पार्टी देने की परंपरा रही हैं। इसी परंपरा के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इफ्तार पार्टी देने का ऐलान किया है। लेकिन उनके इस ऐलान से राज्य का सियासी पारा गरमा गया है।

2 min read
nitish_kumar_iftar_party_red_fort.png
Bihar CM Nitish Kumar Iftar Party BJP says State Burning In Violence and CM Call Party

Nitish Kumar Iftar Party: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इफ्तार पार्टी देने के ऐलान ने राज्य का सियासी पारा गरम कर दिया है। सीएम के इफ्तार पार्टी का विरोध करते हुए मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने कहा कि बिहार जल रहा है और सीएम इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। दरअसल रामनवमी के मौके पर बिहार के कई हिस्सों में हुई हिंसा पर विरोध जताते हुए बीजेपी ने इफ्तार पार्टी से खुद को दूर करने का फैसला लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास 1 अणे मार्ग में आज 7 अप्रैल की शाम इफ्तार पार्टी आयोजित की है। नौ अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुल रोड में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जाने का फैसला लिया गया है। इस पार्टी में भाजपा के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। लेकिन बीजेपी ने रामनवमी हिंसा के कारण इस पार्टी में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है।


नेता प्रतिपक्ष बोले- बिहार जल रहा है, हमें ऐसी पार्टी में नहीं शामिल होना


सीएम के इफ्तार पार्टी पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार हिंसा में जल रहा है। कानून-व्यवस्था खत्म हो चुकी है। हत्या, लूट, अपहरण से जनता त्रस्त है और सीएम इफ्तार पार्टी कर रहे हैं। लखीसराय विधायक और पूर्व विधानसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हमें ऐसी इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं होना है। नीतीश ने चोर दरवाजे से राजद को शासन में ला दिया। जिसके बाद से राज्य में जंगल राज चल रहा है।

राबड़ी देवी आवास पर 9 अप्रैल को इफ्तार पार्टी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा बुलाई गई इफ्तार पार्टी में राज्यपाल, महागठबंधन के नेताओं के साथ-साथ विपक्षी दल के नेताओं और वरीय अधिकारियों को न्योता दिए जाने की बात कही गई है। राबड़ी देवी के आवास पर 9 अप्रैल को होने वाली इफ्तार पार्टी में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, वन पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव एवं सांसद डॉ मीसा भारती रोजेदारों का स्वागत करेंगे।


पहले ही राज्य में होती रही है इफ्तार पार्टी-


हालांकि ऐसा नहीं है कि राजनीतिक दलों द्वारा इफ्तार पार्टी आयोजित करने की शुरूआत कोई पहली बार हो रही है। इससे पहले भी राजनीतिक दलों द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन होता रहा है। कांग्रेस और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) द्वारा भी इफ्तार पार्टियों का आयोजन होता रहा है, लेकिन अब तक इसकी घोषणा नहीं हुई है।


जदयू एमएलसी की इफ्तार पार्टी में लालकिले जैसा था पंडाल-

इससे पहले जदयू के एमएलसी खालिद अनवर द्वारा इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल होने को लेकर विपक्ष पहले से ही निशाना साध रहा है। दरअसल, अनवर ने इफ्तार पार्टी के लिए लगे पंडाल में लालकिला की आकृति वाला बैक ग्राउंड बनवाया था। इसी मंच पर मुख्यमंत्री के बैठने की व्यवस्था की गई थी।

यह भी पढ़ें - लालकिले पर नीतीश कुमार का इफ्तार! BJP का तंज, अहंकार के लिए बिहार को कर दिया बर्बाद

Published on:
07 Apr 2023 03:37 pm