राष्ट्रीय

श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश जन्म शताब्दी वर्ष, बने पत्रिका की आवाज, जीतें ढेरों उपहार

श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश के जन्म शताब्दी वर्ष विशेष श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसमें पाठकों के पास आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर है।

less than 1 minute read
Mar 01, 2026
पत्रकारिता के शलाका पुरुष कर्पूरचन्द्र कुलिश जी की जन्मशती। ( फोटो: पत्रिका)

राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में पाठकों के लिए आयोजन की विशेष श्रृंखला के तहत इस ऐतिहासिक उत्सव के माध्यम से पत्रिका अपनी विचारधारा, मूल्यों और विरासत को पाठकों के साथ साझा करेगी। विभिन्न आयोजनों में सक्रिय सहभागिता करने वाले पाठकों को आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा।

विरासत को सुरों में ढालें : पत्रिका थीम सॉन्ग प्रतियोगिता

कुलिशजी और पत्रिका की प्रेरक यात्रा को गीत में अभिव्यक्त करने के लिए ‘पत्रिका थीम सॉन्ग’ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। पाठक 10 मार्च तक अपनी कृतियां भेज सकते हैं। प्रविष्टियां ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से स्वीकार की जाएंगी। विशेषज्ञ ज्यूरी की ओर से चयनित श्रेष्ठ गीतों को पुरस्कृत किया जाएगा।

यादों से बनेगा इतिहास : कुलिश अर्काइव कलेक्शन

कुलिशजी से जुड़ी ऐतिहासिक स्मृतियों को सहेजने के लिए ‘कुलिश अर्काइव कलेक्शन’ अभियान चलाया जा रहा है। पाठक कुलिशजी से संबंधित पुरानी तस्वीरें, पत्र, संस्मरण और दुर्लभ सामग्री साझा कर सकते हैं। चयनित सामग्री को संरक्षित कर विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। श्रेष्ठ प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

कविता के जरिए बनें पत्रिका की आवाज

विद्यार्थियों को पत्रिका के मूल्यों से जोड़ने के लिए ‘आओ कविता लिखें’ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। चयनित बच्चों की कविताओं को पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा और विजेताओं को विशेष उपहार दिए जाएंगे।

ऐसे करें सहभागिता

थीम सॉन्ग और कविता : ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से प्रविष्टियां भेजें
कुलिश अर्काइव कलेक्शन : सामग्री राजस्थान पत्रिका जयपुर मुख्यालय भेजें या ईमेल patrika.rajasthan@in.patrika.com पर साझा करें।

Updated on:
01 Mar 2026 07:47 pm
Published on:
01 Mar 2026 03:53 pm
Also Read
View All