
उद्योगपति अनिल अंबानी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई (Photo- IANS)
ED ने RHFL केस में उद्योगपति अनिल अंबानी (Industrialist Anil Ambani) के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। ED ने उद्योगपति अनिल अंबानी के दो करीबी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए लोगों का नाम अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना है। अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अंबानी के सहयोगी हैं।
ED ने RHFL केस में उद्योगपति अनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना को गिरफ्तार किाय है। यह कार्रवाई PMLA के तहत चल रही एक जांच के सिलसिले में की गई है। गिरफ्तार किए गए अमिताभ झुनझुनवाला रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के डायरेक्टर थे। झुनझुनवाला RHFL (रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड) और RCFL (रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड) के अलग-अलग कामों में अहम फैसले लेने वालों में से एक थे।
इस महीने की शुरुआत में CBI ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड, अनिल अंबानी, कुछ अनजान सरकारी अधिकारियों और कुछ अन्य अनजान लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोप है कि इन्होंने भारतीय जीवन बीमा निगम को 3,750 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया। एक सरकारी बयान के मुताबिक, यह केस भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड से मिली एक शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। इसमें साजिश, धोखाधड़ी, गलत इस्तेमाल और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आने वाले अपराधों के आरोप लगाए गए थे।
यह जांच अनिल अंबानी समूह की कंपनियों रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) के माध्यम से फर्जी या मुखौटा कंपनियों का इस्तेमाल करके की गई कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से संबंधित है। झुनझुनवाला मार्च 2003 से सितंबर 2019 तक रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के निदेशक थे, जो RHFLऔर RCFL की होल्डिंग कंपनी है।
अनिल अंबानी समूह की कंपनियों पर आरोप है कि LIC को धोखे से 4,500 करोड़ रुपए के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) खरीदने के लिए मनाया गया। यह सब रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड और उसके मैनेजमेंट द्वारा कंपनी की आर्थिक हालत, और NCD खरीदते समय LIC को दी गई सिक्योरिटी और एसेट कवर के बारे में की गई झूठी बातों के आधार पर किया गया। CBI ने इससे पहले भी आर. कॉम लिमिटेड, अनिल अंबानी और अन्य लोगों के खिलाफ कई बैंकों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोपों में तीन केस दर्ज किए थे। CBI ने अनिल अंबानी से दिल्ली स्थित अपने हेडक्वार्टर में लगातार दो दिनों तक पूछताछ भी की थी। यह पूछताछ कथित तौर पर 2,929.05 करोड़ रुपए के SBI धोखाधड़ी केस के सिलसिले में की गई थी।
Updated on:
16 Apr 2026 12:10 am
Published on:
16 Apr 2026 12:10 am
