Budget 2024: जुलाई में आम बजट पेश होने वाला है। इस बजट से आम जनता को उम्मीद है कि इनकम टैक्स (Income Tax) में राहत मिल सकती है।
Budget 2024 Income Tax: अगले महीने बजट में इनकम टैक्स में राहत मिलने की उम्मीद है। इससे डिमांड बढऩे से कंजम्प्शन को बढ़ावा मिलेगा, जिसका पॉजिटिव असर इकोनॉमिक ग्रोथ पर पड़ेगा। भारत में सबसे ज्यादा टैक्स स्लैब में टैक्स रेट कई विकसित और विकासशील देशों के मुकाबले कम है। भारत में नई टैक्स व्यवस्था में सालाना 5 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई करने वाले लोगों को 39% टैक्स चुकाना होता है। जबकि कनाडा में औसतन 50.5% टैक्स देना होता है। ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और जर्मनी चीन और दक्षिण अफ्रीका में टैक्स का सबसे ज्यादा रेट 45% है।
भारत में नई टैक्स रीजीम में बगैर सरचार्ज 30% टैक्स रेट 15 लाख रुपए से ज्यादा इनकम पर शुरू हो जाता है। भारत में 30त्न टैक्स रेट और देश में प्रति व्यक्ति आय के बीच फर्क 7.1 गुना है। चीन में 30% टैक्स रेट 4,20,000 युआन की इनकम से शुरू होता है जो प्रति व्यक्ति आय का 3.7 गुना था। अमरीका में 30% टैक्स रेट 1,82,101 डॉलर की इनकम पर शुरू होता है। यह प्रति व्यक्ति आय का 2.4 गुना है। ब्रिटेन में यह अंतर केवल 1.4 गुना है।
देश सालाना आमदनी
भारत 7 लाख
कनाडा 34 लाख
फ्रांस 25 लाख
चीन 4.13 लाख
जर्मनी 9.84 लाख
द. अफ्रीका 10.7 लाख
ब्रिटेन 13.27 लाख
अमरीका 9.17 लाख (लोकल करेंसी को रुपए में बदलने के बाद आए आंकड़े)
देश अधिकतम दरें
कनाडा 50.5%
ऑस्ट्रेलिया 45%
फ्रांस 45%
जर्मनी 45%
चीन 45%
ब्रिटेन 45%
भारत 39%
अमरीका 37%
(सरचार्ज को जोडऩे के बाद अधिकतम टैक्स की दरें)