राष्ट्रीय

Chandrayaan-3: 26 अगस्त को बेंगलुरु जाएंगे पीएम मोदी, ISRO की टीम को देंगे बधाई

Chandrayaan-3: प्रधानमंत्री ब्रिक्स सम्मेलन से लौटने के बाद 26 अगस्त को बेंगलुरु जाएंगे। वहां, वह ISRO के वैज्ञानिकों से मिलने के साथ ही उनकी सफलता के लिए उन्हें बधाई देंगे।

less than 1 minute read
 Chandrayaan-3: PM Modi will visit Bengaluru on August 26


देश 23 अगस्त का इंतजार कर रहा था। क्योंकि इसी दिन चंद्रयान- 3 को चांद की सतह पर उतरना था। अब इंतजार खत्म हो चुका है। चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर प्रज्ञान रोवर के साथ 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतर चुका है। इस ऐतिहासिक दिन का सभी को इंतजार था। हर धर्म हर मजहब के लोग इस मिशन की सफल होने की दुआ कर रहे थे।

आज सवेरे से सोशल मीडिया पर हजारों ऐसी तस्वीर तैर रही थी जिसमें लोग इस मिशन को सफल होने के लिए मंदिरों में हवन कर रहे थे। सब लोगों की दुआ कबूल हो गई है, और हमारा प्यारा तिरंगा चांद पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है। चंद्रयान-3 की सफलता के समय प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। खबर है कि साउथ अफ्रीका के दौरे से लौटने के बाद बेंगलुरु जाएंगे।


अमृत काल की बेला में अमृत वर्षा

चंद्रयान-3 के सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगा फहराकर देश की सफलता का जश्न का मनाया। उन्होंने टीम ISRO को बधाई देते हुए कहा कि देश इस समय अमृतकाल मना रहा है। इस अमृता काल के समय आज अमृत वर्षा हुई है।

Published on:
23 Aug 2023 08:01 pm