राष्ट्रीय

‘आपको पीछे नहीं हटना है, जब तक वे पद नहीं छोड़ते’, सरकार से मीटिंग के बाद CJP को TMC सांसद कल्याण बनर्जी की सलाह

CJP Protest: जंतर मंतर पर छात्रों के आंदोलन में कलयाण बनर्जी भी पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा- युवाओं की लड़ाई हमारी लड़ाई, शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना ही पड़ेगा।
2 min read
Jul 24, 2026
CJP Protest and Dharmendra PradhaCJP Protest and Dharmendra Pradhan Resignationn Resignation
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रोटेस्ट करने वाले छात्र। (फोटो- ANI)

जंतर मंतर पर छात्रों की भीड़ के बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद कलयाण बनर्जी भी शुक्रवार को पहुंच गए। उन्होंने विरोध कर रहे छात्रों का समर्थन किया। साथ ही उन्हें एक अहम सलाह भी दी।

कल्याण बनर्जी ने कहा कि ये लड़ाई देश के युवाओं की है और हम सब उनके साथ खड़े हैं। बनर्जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा- जो लोग लड़ रहे हैं, वे हमारे देश के युवा हैं। हम सब उनकी इस लड़ाई में उनके साथ हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही चाहिए।

'यह जमीन उन लोगों की है जो उठकर लड़ते'

बनर्जी ने छात्रों को सलाह देते हुए कहा- अभी मुख्य मुद्दा नीट पेपर लीक का है, और आपके आंदोलन की बात करें तो हम संघर्ष करने वाले लोग हैं और हम लड़ते रहेंगे। यह जमीन उन लोगों की है जो उठकर लड़ते हैं।

उन्होंने साफ कहा- हमारी एक ही स्पष्ट मांग है- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। आपको पीछे नहीं हटना है। जब तक वे पद नहीं छोड़ते, तब तक कोई बातचीत नहीं होगी। कोई भी कानून से ऊपर या नीचे नहीं है। वे संविधान के ढांचे को बदलना चाहते हैं। इस बयान के बाद वहां मौजूद सैकड़ों छात्रों में नया जोश भर गया।

जंतर-मंतर पर भारी विरोध प्रदर्शन

पेपर लीक के बाद नीट परीक्षा को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। छात्र लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं। जंतर मंतर पर आंदोलन में सैकड़ों युवा जमा हुए हैं। लड़के-लड़कियां दोनों एक स्वर में सरकार से जवाब मांग रहे हैं।

इस मुद्दे को लेकर विपक्ष के सभी सांसद मोदी सरकार को घेर रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी साफ कह दिया है कि जब तक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं होगा, तब तक संसद में इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं होगी।

Updated on:
24 Jul 2026 08:26 pm
Published on:
24 Jul 2026 08:26 pm