राष्ट्रीय

महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर झारखंड के पलामू में झड़प व आगजनी, धारा 144 लागू

महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर झारखंड के पलामू में दो गुटों में झड़प व आगजनी गई है, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दिया है। तनावग्रस्त इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। SP ने भरोषा दिलाते हुए कहा कि हालात नियंत्रण में है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Feb 2023, 3:33 PM IST
clashes-erupt-and-arson-in-jharkhand-s-palamu-over-mahashivratri-preparations-section-144-imposed.png
Clashes erupt and arson in Jharkhand's Palamu over Mahashivratri preparations; Section 144 imposed

झारखंड के पलामू जिले में बुधवार यानी आज महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प और आगजनी की खबर आ रही है, जिसमें कम से कम 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही इस हिंसक झड़प और आगजनी की घटना में कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तनाव बढ़ता देख जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित कई बड़े अधिकारी तनावग्रस्त इलाके में पहुंच गए हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक सीके सिन्हा ने बताया कि 3 थानों की टीम को मौके पर तैनात कर दिया गया है। हालात नियंत्रण में है, आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाई की जाएगी। इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की है और सोशल मीडिया सहित अन्य जगहों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

झड़प व आगजनी के बाद स्थिति तनावपूर्ण
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना पलामू के पनकी गांव की है। एक पारंपरिक सजावटी फांसी 'तोरण गेट' के निर्माण को लेकर दो गुटो के बीच तनाव शुरू हो गया। दो समुदायों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया जिसके बाद पथराव किया गया। पुलिस शांति सुनिश्चित करने में कामयाब रही लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Updated on:
15 Feb 2023, 3:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, आंध्र प्रदेश-ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी, सोमवार को सभी प्रदेश मुख्यालयों पर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान ढहने पर ADCP संदीप लांबा ने दी अहम जानकारी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

मोदी के पिता वाले बयान पर बवाल: पहले BJP कार्यकर्ता ने खरगे के पिता का किया अपमान, कांग्रेस ने दी सफाई

जामिया यूनिवर्सिटी विवाद: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, अवैध प्रवेेश का आरोप