राष्ट्रीय

पादरी ने घर ले जाकर नाबालिग लड़कियों के साथ किया गंदा काम, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

कोयंबटूर पुलिस ने एक ईसाई पादरी जॉन जेबराज (32) को दो नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है। शिकायत में कहा गया कि जॉन ने अपने घर पर आयोजित एक समारोह के दौरान दो लड़कियों का यौन शोषण किया।
2 min read
Apr 13, 2025
Feature image

Crime News: तमिलनाडु के कोयंबटूर में पुलिस ने एक ईसाई पादरी को दो नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय जॉन जेबराज के रूप में हुई है, जो कोयंबटूर के क्रॉसकट रोड स्थित किंग जेनरेशन चर्च में पादरी के रूप में कार्यरत था और केरल में भी उपदेश देता था।

घर में नाबालिग लड़कियां का यौन शोषण

पुलिस के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब पीड़ित लड़कियों के माता-पिता ने कोयंबटूर सेंट्रल ऑल विमेन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जॉन ने लगभग 11 महीने पहले जी.एन. मिल्स इलाके में अपने घर में आयोजित एक समारोह के दौरान 17 और 14 वर्षीय दो लड़कियों का यौन शोषण किया।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की। आरोपी की तलाश के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच में पता चला कि जॉन तमिलनाडु-केरल सीमा पर स्थित मुन्नार इलाके में छिपा हुआ था। रविवार सुबह पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद कोर्ट में किया पेश

गिरफ्तारी के बाद उसे कोयंबटूर लाया गया और महिला पुलिस थाने में उससे पूछताछ की गई। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित लड़कियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने और कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है।

घटना को लेकर लोगों में आक्रोश

घटना के बाद कोयंबटूर में स्थानीय लोग बेहद आक्रोशित हैं। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी को सख्त सजा दिलाने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जा रही है।

Updated on:
13 Apr 2025 01:43 pm
Published on:
13 Apr 2025 01:43 pm
Also Read
View All
Mirabai Chanu Won Gold Medal: मीराबाई चानू गोल्ड जीतने पर पीएम नरेंद्र मोदी की आई प्रतिक्रिया, बोले-‘मीराबाई हर भारतीय के लिए प्रेरणा’

कौन हैं नंदन नीलेकणि? जिन्हें पीएम मोदी ने सौंपी भारत की परीक्षा व्यवस्था बदलने की जिम्मेदारी

परीक्षा सुधार के लिए टास्क फोर्स पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जयराम रमेश बोले- राधाकृष्णन कमेटी की 101 सिफारिशों का क्या हुआ?

‘छात्रों को भड़काकर हद पार कर चुके थे तेज प्रताप’, JJD अध्यक्ष को 14 दिन की जेल पर बोले भाजपा सांसद

‘पेपर लीक करने से पहले 100 बार सोचेंगे अपराधी’, पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर बोले चिराग पासवान