Congress third list of candidates : इस गठबंधन में कांग्रेस 32 और नेशनल कांफ्रेंस 51 पर चुनाव लड़ रही है। इसके साथ ही पांच सीटों पर दोस्ताना मुकाबला होगा।
Congress third list of candidates: जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीसरी सूची जारी कर दी है। सोमवार देर रात जारी इस सूची में 19 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव पूर्व गठबंधन किया है। इस गठबंधन में कांग्रेस 32 और नेशनल कांफ्रेंस 51 पर चुनाव लड़ रही है। इसके साथ ही पांच सीटों पर दोस्ताना मुकाबला होगा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से जारी सूची के मुताबिक, लंगेट विधानसभा सीट से इरशाद अब गनी, सोपोर सीट से हाजी अब्दुल राशिद डार, वंगूरा-क्रीरी सीट से एडवोकेट इरफान हफीज लोन, ऊधमपुर वेस्ट सीट से सुमित मंगोत्रा, रामनगर सुरक्षित सीट से मूल राज को अपना उम्मीदवार बनाया है।
इसी तरह से कांग्रेस पार्टी ने बनी विधानसभा सीट से काजल राजपूत, बिल्लावर सीट से मनोहर लाल शर्मा, बसोहली सीट से लाल सिंह, जसरोहटा सीट से ठाकुर बलबीर सिंह, हरिनगर सीट से राकेश चौधरी (जाट), रामगढ़ सुरक्षित सीट से यशपाल कुंदल को टिकट दिया गया है।वहीं सांबा सीट से कृष्ण देव सिंह, बिसनह सुरक्षित सीट से नीरज कुंदन, आरएस पुरा (जम्मू साउथ) से रमन भल्ला, बहू सीट से टी.एस टोनी, जम्मू ईस्ट सीट से योगेश, नगरोट सीट से बलबीर सिंह, जम्मू वेस्ट से ठाकुर मनमोहन सिंह और मरह सुरक्षित सीट से मुला राम को टिकट दिया गया है।