Chandrayaan-3: चंद्रयान की सफलता पर ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कांग्रेस के संगठन महासचिव और राज्यसभा सांसद के सी वेणुगोपाल ने PM मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर वैज्ञानिकों की सैलरी न देने का आरोप लगाया है।
भारत का मिशन चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। इस पर ISRO और उनके वैज्ञानिकों को देश-विदेश से लगातार बधाइयां भी मिल रही है। लेकिन इसरो के इस सफलता पर राजनीति भी तेज होती जा रही है। कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बाद अब कांग्रेस के संगठन महासचिव और राज्य सभा सांसद के सी वेणुगोपाल ने वैज्ञानिकों के सैलरी को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने सरकार पर वैज्ञानिकों को 17 महीने से सैलरी नहीं देने का आरोप लगाया है। हालांकि कांग्रेस नेताओं के आरोप उस समय बेबुनियाद साबित हो जाते है, जब खुद सरकार और ISRO उनके दावों को निराधार बता देती है।
PM मोदी को श्रेय लेने की जल्दबाजी- कांग्रेस
चंद्रयान की सफलता पर ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कांग्रेस के संगठन महासचिव और राज्यसभा सांसद के सी वेणुगोपाल ने PM मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लैंडिंग का उत्साह और गर्व लंबे समय तक हमारे साथ रहेगा। इसरो अध्यक्ष डॉ. सोमनाथ के नेतृत्व ने वास्तव में इतिहास रचा और हम उन्हें और उनकी टीम को हार्दिक बधाई देते हैं। हालांकि, पीएम को अपने पाखंड के लिए कुछ जवाब देना चाहिए। मोदी को स्क्रीन पर आने और लैंडिंग के बाद श्रेय लेने की जल्दी थी।
सरकार को वैज्ञानिकों के मेहनत की कोई कद्र नहीं
के सी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि ये वैज्ञानिक हमारे देश के हीरो हैं, ये विश्वस्तरीय अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम चलाते हैं, लेकिन आपको इनकी प्रतिभा और मेहनत की कोई कद्र नहीं है। जले पर नमक छिड़कने के लिए, आप तब सुर्खियों में आए जब वह क्षण वैज्ञानिकों की उपलब्धियों के बारे में था। हालांकि कांग्रेस नेताओं के आरोप उस समय बेबुनियाद साबित हो जाते है, जब खुद सरकार और ISRO उनके दावों को निराधार बता देती है।
ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3: ममता के विधायक बोले- चंद्रयान की सफलता PM मोदी का स्टंट