मुख्यमंत्री सैनी ने पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी कानून-व्यवस्था की स्थिति वैसी ही खराब हो गई है, जैसी हाल ही में पश्चिम बंगाल में देखने को मिली थी। सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पांच साल तक केवल मजाक करने से लोगों की समस्याएं हल नहीं होतीं और न ही इससे किसी का पेट भरता है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि नेताओं को जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए, न कि केवल बयानबाजी करनी चाहिए।