
Corona virus in India: भारत में महामारी कोरोना वायरस का कहर अब कम होता दिख रहा है। देश में कोरोना के नए मामलों और मृतकों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 35 हजार से कम नए मामले सामने आए है। एक दिन में कोरोना वायरस के 34,113 नए मामले आए हैं, वहीं 346 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। नए मामले सामने आने के बाद देशभर में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 4,26,65,534 और एक्टिव मामलों की संख्या 4,78,882 हो गई है।
24 घंटों में 34,113 नए केस
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 34,113 नए मामले दर्ज किए गए है। इससे पहले देशभर में रविवार को 44,877 नए केस दर्ज किए गए थे। यह शनिवार से 11 प्रतिशत कम था। इस दौरान 91,930 लोगों ने इस वायरस को मात दी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 346 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है। जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,08,665 हो गई है।
डेली पॉजिटिविटी रेट 3.19 फीसदी
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, देश में कल यानी रविवार को कोरोना के लिए 10,67,908 सैंपल टेस्ट किए गए। कल तक कुल 75,18,03,766 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 3.19 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में मृतकों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें - Corona New Guide Line: कोरोना न्यू गाइड लाइन सरकार ने खोला राहत का पिटारा
देश में रिकवरी रेट 97 फीसदी
देश में लगातार आठवें दिन संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या एक लाख से कम रही है। कोविड रिकवरी रेट 97 फीसदी से ऊपर है। वहीं, देश में राष्ट्रव्यापी वैक्सीनेशन अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 वैक्सीन की 1,72,95,87,490 से अधिक डोज लोगों को लगाई जा चुकी है।