राष्ट्रीय

दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान ढहने पर ADCP संदीप लांबा ने दी अहम जानकारी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मिलन गार्डन में निर्माणाधीन मकान का लेंटर ढह गया। मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका के बीच NDRF और दमकल की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Oct 2026, 10:41 PM IST
Delhi building collapse
दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान का लेंटर ढहा(फोटो-ANI)

Delhi News: दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में रविवार शाम एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर ढह गया। हादसा मिलन गार्डन में हुआ, जहां करीब 200 गज के प्लॉट पर मकान बनाया जा रहा था। मलबे में कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। खबर लिखे जाने तक मलबे से किसी को बाहर नहीं निकाला गया था।

ADCP संदीप लांबा ने बताया कि शाम 7 बजे हमें इमारत के गिरने की सूचना मिली। यहां एक पुरानी एक मंजिला इमारत थी, जिसके ऊपर दूसरे तल का निर्माण किया जा रहा था। उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल रेस्क्यू टीमें काम कर रही हैं। NDRF, स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर मौजूद हैं। स्थानीय लोगों ने काफी मलबा हटाया है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों के दबे होने की संभावना है।

मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काम करने वाले कर्मचारियों के वहां से जाने के कुछ ही देर बाद लेंटर ढह गया। आशंका है कि हादसे के समय कुछ मजदूर या कर्मचारी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। हालांकि, मलबा हटने और तलाशी अभियान पूरा होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

एनडीआरएफ और दमकल की टीमें मौके पर

हादसे की सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुट गई हैं। हर्ष विहार थाना पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, संबंधित मकान का निर्माण अवैध रूप से किया जा रहा था। फिलहाल, मलबे में किसी के दबे होने और हादसे में संभावित नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

Updated on:
25 Oct 2026, 10:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All