दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे। वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने भी कहा है कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का प्रस्तावक बनने जा रहा हूं।
कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नामांकन भरने का आज आखिरी दिन है, जिसके कारण कांग्रेस पार्टी में आज इसके लिए लगातार हलचल देखने को मिल रही है। अभी तक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने को लेकर दो नाम दिग्विजय सिंह और शशि थरूर का चल रहा था, लेकिन अब मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम भी सामने आ जाया है। इसके बाद मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और मैं उनका काफी आदर भी करता हूं। इसलिए मैंने तय किया है कि मैं उनका मल्लिकार्जुन खड़गे का प्रस्तावक बनुंगा, मैं चुनाव नहीं लडूंगा।
इसी बीच कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का प्रस्तावक बनने जा रहा हूं। BJP वालों अपनी आंख खोलो और देखो की कांग्रेस में चुनाव होता है आपके यहां नहीं होता है।
जीवन भर कांग्रेस के लिए काम करता रहूंगा: दिग्विजय सिंह
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि "मैंने अब तक कांग्रेस के लिए काम किया है और जीवन भर करता रहूंगा। मैं 3 चीजों पर समझौता नहीं करता हूं दलित, आदिवासियों और गरीबों के लिए खड़ा होना।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ लड़ना और कांग्रेस व नेहरू-गांधी परिवार के प्रति मेरी प्रतिबद्धता है।
गांधी परिवार ने इस चुनाव में नहीं दिया दखल: प्रमोद तिवारी
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि BJP वालों अपनी आंखे खोलो और देखो की कांग्रेस में चुनाव होता है और आपके यहां पर नहीं होता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि "दिग्विजय सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं उन्होंने निर्णय लिया है कि वह मल्लिकार्जुन खड़गे का प्रस्तावक बनेंगे, मैं उनको प्रणाम करता हूं।" इसके अलावा प्रमोद तिवारी ने कहा कि गांधी परिवार ने इस चुनाव में कोई भी दखल नहीं दिया।
11 से 3 बजे तक भरा जाएगा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन
इससे पहले मधुसूदन मिस्त्री ने कहा था कि शशि थरूर, दिग्विजय सिंह और शायद मल्लिकार्जुन खड़गे आकर नामांकन दाखिल करेंगे। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया है और हर 5 साल में हुआ करती है। इस बार ज्यादा लोग फार्म भरकर चुनाव लड़ना चाहते हैं, इसलिए चुनाव की पूरी तैयारी है। इसके साथ ही मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि 11 से 3 बजे तक कोई भी आकर नामांकन दाखिल कर सकता है, हम यहां पर हैं।
यह भी पढें: शशि थरूर ने बताया कब भरेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, दिग्विजय सिंह की उम्मीदवारी पर दिया बयान