राष्ट्रीय

रिपोर्ट में दावा- अमेरिकी नागरिक बन गए हैं दिलजीत दोसांझ, यही हो सकता है पॉलिटिक्स में No Entry की मेन वजह

Diljit Dosanjh Latest News: पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने 2022 में अमेरिकी नागरिकता ले ली थी और अब अमेरिकी पासपोर्ट पर यात्रा कर रहे हैं।

2 min read
May 14, 2026
दिलजीत दोसांझ ने राजनीति में आने से किया इनकार (Photo-IANS)

Diljit Dosanjh Politics Punjab: पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड अभिनेता दिलजीत दोसांझ को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। दिलजीत अब भारतीय नागरिक नहीं है, और उन्होंने 2022 में अमेरिका की नागरिकता ले ली है। तब से ही वे अमेरिकी पासपोर्ट पर यात्रा कर रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगर दोसांझ ने 1 सितंबर 2022 से अमेरिकी पासपोर्ट का उपयोग करना शुरू कर दिया था। उनका आखिरी भारतीय पासपोर्ट 2018 में मुंबई से जारी हुआ था।

इससे पहले उनका एक पासपोर्ट जाम्बिया से भी जारी हुआ था। वहीं, उनकी पत्नी संदीप कौर भी अमेरिकी नागरिक हैं। अमेरिकी नागरिकता लेते समय दिलजीत ने कैलिफोर्निया स्थित अपने आलीशान बंगले का पता दिया था। 

ये भी पढ़ें

कनाडा में खालिस्तानी झंडे को लेकर घिरे दिलजीत दोसांझ, दी ऐसी चेतावनी ‘मेरे फैंस को परेशान किया तो खैर नहीं’

दिलजीत हाल ही में भारत भी अमेरिकी पासपोर्ट और ई-वीजा के जरिए आए थे, जिसका मतलब है कि उनके पास फिलहाल OCI कार्ड भी नहीं है।

राजनीति में आने के लिए किया मना

हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने पंजाब की राजनीति में आने से इनकार किया था। दरअसल, पंजाब के कुछ रिटायर्ड IAS अधिकारियों, पूर्व सैन्य अधिकारियों और प्रोफेशनल्स के एक समूह ने पंजाबी सिंगर से पंजाब की राजनीति की कमान संभालने की अपील की थी।

इसके बाद सिंगर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसका जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि कदे वी नहीं। मेरा काम लोगों का मनोरंजन करना है और मैं अपने काम में बहुत खुश हूँ।

नियमों के मुताबिक, दिलजीत फिलहाल भारतीय राजनीति में सीधे एंट्री नहीं कर सकते। भारतीय नागरिकता कानून के तहत किसी विदेशी नागरिक को भारतीय नागरिकता लेने के लिए भारत में तय समय तक रहना जरूरी होता है।

दिलजीत के मैनेजर के घर हुई फायरिंग

वहीं सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक गिरोह ने करनाल में सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर के बाहर फायरिंग की है। हालांकि इस पर पुलिस का कहना है कि उसे इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। लेकिन इस घटना को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। 

AAP नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस घटना के लिए बीजेपी जिम्मेदार है। वहीं, सीएम भगवंत मान की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि जब सिंगर दिलजीत दोसांझ ने बीजेपी का ऑफर ठुकरा दिया, तो उन्हें धमकाने की राजनीति शुरू हो गई है। 

ये भी पढ़ें

दिलजीत दोसांझ की सक्सेस के पीछे का सच… इतने साल बीत गए लेकिन अब भी नहीं जान पाए ये बात
Published on:
14 May 2026 08:14 am
Also Read
View All