राष्ट्रीय

आर्थिक तंगी या कोई और वजह? 3 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों ने खत्म कर ली जिंदगी

अहमदाबाद के बागोदरा गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में पति, पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है
2 min read
Jul 20, 2025
Feature image
3 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों ने खत्म कर ली जिंदगी। फोटो- IANS

गुजरात से एक दुखद खबर सामने आई है। अहमदाबाद के बागोदरा गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। मृतकों में पति और पत्नी के साथ उनके तीन बच्चे शामिल हैं।

मृतकों की पहचान 32 वर्षीय विपुल कांजीभाई वाघेला, उनकी पत्नी सोनल विपुलभाई वाघेला (26) और तीन बच्चों सिमरन (11), मयूर (8) और प्रिंस (5) के रूप में हुई है।

रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च उठाते थे विपुल

विपुल रिक्शा चलाकर अपने परिवार का खर्च उठाते थे। यह परिवार मूल रूप से ढोलका के बरकोठा इलाके के देवी पूजाक वास का रहने वाला है। विपुल अपने परिवार के साथ बागोदरा बस स्टेशन के पास एक किराए के मकान में रहते थे।

पुलिस को तड़के सुबह घटना की सूचना मिली। इसके बाद बागोदरा पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। अहमदाबाद (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश जाट ने धंधुका संभाग, स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी), विशेष अभियान समूह (एसओजी) और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की छानबीन भी की।

वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस

हालांकि, पूरे परिवार ने एकसाथ अपनी जिंदगी क्यों खत्म कर ली, इसके बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है। उधर, अधिकारियों ने आर्थिक तंगी की संभावना से भी इनकार नहीं किया है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए बगोदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। अब पुलिस वजह का पता लगाने में जुट गई है। अभी तक कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

मई में भी सामने आई थी ऐसी घटना

बता दें कि इससे पहले मई में, देहरादून के एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ हरियाणा के पंचकूला में आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने जहर खा लिया था।

उस मामले में, पुलिस को आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए सुसाइड नोट बरामद हुए थे। कथित तौर पर परिवार के मुखिया द्वारा लिखे गए इस नोट में भारी आर्थिक कर्ज और दबाव को इस दुखद फैसले का मुख्य कारण बताया गया था।

Updated on:
20 Jul 2025 02:15 pm
Published on:
20 Jul 2025 02:15 pm
Also Read
View All
Punjab Politics: पंजाब कांग्रेस में घमासान पर चरणजीत सिंह चन्नी ने तोड़ी चुप्पी, बोले-‘ऑल इज वेल’, पार्टी के अनुसार होगा काम

Wasseypur Gangster Case: गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य फरार, धनबाद पुलिस पकडऩे आई थी अंबिकापुर

लोकसभा में FCRA संशोधन विधेयक सूचीबद्ध, NGO फंडिंग पर नए सख्त नियमों की तैयारी

तिहाड़-रोहिणी जेल में रंगदारी और रिश्वतखोरी का रैकेट; ACB ने असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट, वार्डर और वकीलों समेत 11 को दबोचा

Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात