राष्ट्रीय

Hanuman Chalisa Row: राज ठाकरे पर औरंगाबाद में FIR के बाद एक्शन में पुलिस, मनसे नेता महेंद्र भानुशाली गिरफ्तार

Hanuman Chalisa controversy: MNS चीफ राज ठाकरे को लाउडस्पीकर पर विवादित भाषण अब भारी पड़ने लगा है। औरंगाबाद में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और कई नेता पुलिस के रडार पर हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 May 2022, 7:31 PM IST
FIR Raj Thackeray Aurangabad, MNS leader Mahendra Bhanushali arrested
FIR Raj Thackeray Aurangabad, MNS leader Mahendra Bhanushali arrested

हनुमान चालीसा के मुद्दे को लेकर MNS चीफ राज ठाकरे की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। मस्जिदों में लाउडस्पीकर बजाए जाने के खिलाफ उनके आक्रामक बयान के बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ये प्राथमिकी औरंगाबाद में दर्ज की गई है और राज्य सरकार ने संपत्ति नुकसान न करने की धमकी भी दे दी है। इस FIR के बाद मनसे के एक बड़े नेता को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मनसे के कई नेताओं और पदाधिकारियों को नोटिस भी जारी किया गया है।

मनसे चांदीवली संभाग के अध्यक्ष गिरफ्तार
राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गृह मंत्री दिलीप वलसे ने आज स्थिति की समीक्षा की और पुलिस बल को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। औरंगाबाद में MNS चीफ राज ठाकरे के भड़काऊ भाषण के मामले में FIR दर्ज होने के तुरंत बाद ही पुलिस ने एक्शन लिया। पुलिस ने मुंबई में मनसे चांदीवली संभाग के अध्यक्ष महेंद्र भानुशाली को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ठाकरे ने दिया था अल्टीमेटम
बता दें कि राज ठाकरे काफी समय से लाउडस्पीकर का मुद्दा जोरो शोरों से उठा रहे हैं। राज ठाकरे ने 4 मई तक का अल्टीमेटम दिया था कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाये जायें या उनके वॉल्यूम को कम किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता तो हर मस्जिद के सामने वो लाउडस्पीकर पर डबल आवाज में हनुमान चालीसा बजायेंगे।

मनसे के कई नेता रडार पर
इसके भानुशाली ने घाटकोपर स्थित मस्जिद के सामने लाउडस्पीकर लगाया था जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। भानुशाली के अलावा बाला नंदगांवकर , संदीप देशपांडे, नितिन सरदेसाई और संतोष धुरी भी पुलिस के रडार पर हैं।

Updated on:
3 May 2022, 7:31 PM IST
Published on: