31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज ठाकरे से डरी मुंबई पुलिस? सांगली कोर्ट के आदेश के बाद भी अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी

Raj Thackeray Sangli court: सांगली कोर्ट ने राज ठाकरे के खिलाफ गैर जमानती वारंटजारी किया था इसके बावजूद मुंबई पुलिस ने उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। कोर्ट ने इस मामले में पुलिस को फटकार लगाई है।
2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

May 03, 2022

Sangli court Issues Non-bailable warrant against Raj Thackeray

Sangli court Issues Non-bailable warrant against Raj Thackeray

महाराष्ट्र के सांगली कोर्ट ने राज ठाकरे की गिरफ़्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके बावजूद महाराष्ट्र पुलिस ने अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है जिसके बाद कोर्ट ने मुंबई पुलिस आयुक्त को फटकार लगाई है। कोर्ट ने एक पुराने मामले में राज ठाकरे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। ऐसे में मुंबई पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं कि अब तक कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया? क्या मुंबई पुलिस राज ठाकरे से डरती है?

अब तक राज ठाकरे क्यों नहीं हुए गिरफ्तार?
दरअसल, ये वारंट वर्ष 2008 में दर्ज किये गए एक मामले से से जुड़ा है। सांगली जिले के शिरला में न्यायिक मैजिस्ट्रैट ने 6 अप्रैल को गैर-जमानती वारंट जारी किया था। राज ठाकरे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 109, 117, 143 और मुंबई पुलिस अधिनियम की 135 के तहत मामला दर्ज है।

कोर्ट ने इस मामले पर कहा कि मुंबई पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ़्तारी करने की बात एक तरफ अब तक राज ठाकरे को अदालत तक में पेश करने में पुलिस नाकाम रही है।

यह भी पढ़े - सुप्रीम कोर्ट का लक्षद्वीप प्रशासन को निर्देश - 'मिड डे मील में बच्चों को देते रहिए मीट-चिकन'

क्या है मामला
वर्ष 2008 में राज ठाकरे को एक आंदोलन के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस आंदोलन में स्थानीय भूमिपुत्रों को रेलवे भर्ती में प्राथमिकता देने की मांग की गई थी। सांगली में मनसे कार्यकर्ताओं ने राज ठाकरे की गिरफ़्तारी का विरोध किया था।

इस विरोध के दौरान कई दुकानदारों को अपनी दुकाने बंद करने के लिए विवश किया गया था। इस विरोध के खिलाफ शिराला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में राज ठाकरे समेत 10 मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। इसी मामले में कोर्ट ने राज ठाकरे के खिलाड गैर जमानती वारंट दर्ज किया है।