राष्ट्रीय

कर्नाटक के हासन में दिनहदाड़े गोलीबारी, दो लोगों की तड़प तड़प कर हुई मौत

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों मृतक आपस में बात कर रहे थे, तभी उनमें से एक ने हथियार निकाला और दूसरे को गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि दूसरे व्यक्ति को गोली मारने के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली

less than 1 minute read

कर्नाटक के हासन जिले के होयसलानगर इलाके में गुरुवार को दो लोग गोली लगने के बाद मृत पाए गए। अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) मोहम्मद सुजीता घटनास्थल पर पहुंची और जांच की कमान अपने हाथ में ले ली।

एसपी ने कहा, "प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों मृतक आपस में बात कर रहे थे, तभी उनमें से एक ने हथियार निकाला और दूसरे को गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि दूसरे व्यक्ति को गोली मारने के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली।"

एसपी ने कहा, "यह अभी प्रारंभिक जानकारी है। हमने एक कार से हथियार बरामद किया है और मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।" पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना रियल एस्टेट एंगल से जुड़ी हुई है और दोनों व्यक्तियों के बीच जमीन विवाद था। इसी के चलते यह घटना हुई। आगे की जांच जारी है।

Updated on:
20 Jun 2024 04:15 pm
Published on:
20 Jun 2024 04:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर