राष्ट्रीय

Google Map को ठीक-ठीक समझने में हुआ ‘धोखा’, कार लेकर नदी में जा डूबे, लेकिन…

Google maps: लोग अनजान जगहों पर यात्रा करने के लिए अकसर गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं। केरल के कुरुप्पनथारा में गूगल मैप का सहारा लेना पर्यटकों के एक समूह को भारी पड़ गया और उनकी गाड़ी नदी में जा गिरी।

less than 1 minute read

Google maps: लोग अनजान जगहों पर यात्रा करने के लिए अकसर गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं। केरल के कुरुप्पनथारा में गूगल मैप का सहारा लेना पर्यटकों के एक समूह को भारी पड़ गया और उनकी गाड़ी नदी में जा गिरी। हैदराबाद से आए पर्यटकों का एक समूह शुक्रवार को अलप्पुझा की ओर जा रहा था। वे सभी क्षेत्र से अनजान थे इसलिए सभी गूगल मैप का सहारा ले रहे थे लेकिन गूगल मैप पर गलत जानकारी होने के चलते उनकी गाड़ी उफनती नदी में जा गिरी।

हादसे में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि पुलिस के गश्ती दल और लोगों ने चारों को नदी से निकाल लिया, लेकिन उनका वाहन नदी में डूब गया। पुलिस ने बताया कि उनके वाहन को नदी से निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि इसी तरह के हादसे में पिछले साल अक्टूबर में केरल के कोच्चि में एक कार के नदी में गिरने से दो युवा डॉक्टर्स की मौत हो गई।

Updated on:
26 May 2024 09:38 am
Published on:
26 May 2024 08:26 am
Also Read
View All

अगली खबर