Know who is Ravindra Jadeja wife Rivaba गुजरात विधान सभा चुनाव 2022 के लिए आज भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 160 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस में मशहूर क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी को जामनगर नॉर्थ से टिकट दिया। अब आप चौंक गए होंगे कि, आखिरकार रिवाबा जडेजा कौन हैं तो जानें।

गुजरात विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा ने 160 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और अनिल बलूनी की मौजूदगी में भाजपा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। गुजरात चुनाव 2022 के लिए भाजपा की जारी लिस्ट में एक नाम पर सब चौंक गए। भाजपा ने मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को जामनगर नॉर्थ से चुनाव का टिकट दिया। साल 2019 में रिवाबा जडेजा ने भाजपा को ज्वाइन की थी। इसके अतिरिक्त रिवाबा जडेजा कई सामाजिक संगठनों के साथ जुड़ी हुईं हैं।
रिवाबा जडेजा कौन हैं ? (Who is Rivaba Jadeja)
रिवाबा जडेजा गुजरात के राजकोट की रहने वाली हैं। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। रिवाबा के पिता एक बिजनेसमैन हैं। साल 2016 में रिवाबा ने भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा से शादी की थी। रिवाबा जडेजा राजपूत समुदाय के संगठन करणी सेना की एक बड़ी नेता रह चुकी हैं।
रिवाबा गुजरात का एक बड़ा चेहरा - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
वैसे तो रिवाबा जडेजा कांग्रेस के बड़े नेता हरि सिंह सोलंकी की रिश्तेदार भी हैं। रिवाबा ने जब भाजपा ज्वाइन किया था तो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि, रिवाबा गुजरात का एक बड़ा चेहरा हैं। भाजपा से जुड़ने से एक अच्छा फायदा हो सकता है।
रविंद्र जडेजा की बहन कांग्रेस नेता
रविंद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा और बहन नैना भी राजनीति में हैं। नैना, जामनगर में महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही है। रविंद्र जडेजा की जिम्मेदारी बहन नैना ने संभाली थी और क्रिकेट खेलने के प्रेरित भी किया था।
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 कब होगा जानें
गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 1 और 5 दिसंबर को मतदान होगा। 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। चुनाव 2017 में भाजपा ने 99 सीटें जीतीं और कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं।