राष्ट्रीय

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर में भारत के कितने विमान गिरे? जानें लोकसभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह क्या बोले

Parliament Monsoon Session: लोकसभा में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष को सवाल जरूर पूछना चाहिए, लेकिन सवाल राष्ट्रीय हित में होना चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2025, 4:17 PM IST
Rajnath Singh
लोकसभा में राजनाथ सिंह (Photo-IANS)

Operation Sindoor: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बहस जारी है। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने हमेशा पूछा कि पाकिस्तान ने हमारे कितने विमान मार गिराए, उन्होंने एक बार भी नहीं पूछा कि दुश्मान के हमने कितने विमान मार गिराए।

‘परीक्षा का परिणाम मैटर करता है’

राजनाथ सिंह ने कहा कि मैटर ये नहीं करता कि कितने विमान गिराए गए, इसकी जगह किसी भी परीक्षा का परिणाम मैटर करता है। जो ये हैं कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में विजय पताका फहराया है। 

‘ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा’

लोकसभा में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष को सवाल जरूर पूछना चाहिए, लेकिन सवाल राष्ट्रीय हित में होना चाहिए। विपक्ष का सवाल यह होना चाहिए था- क्या भारत ने आतंकी ठिकानों को तबाह किया? तो इसका उत्तर है- हां। ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा? तो इसका भी उत्तर है- हां।

‘गोलियों की बौछार में दब जाती है बातचीत की आवाज’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा सभ्य और लोकतांत्रिक देशों के साथ बातचीत हो सकती है। लेकिन जिस देश में जरा भी लोकतंत्र न हो और जहां सिर्फ़ धार्मिक कट्टरता और भारत के प्रति नफ़रत हो, उसके साथ बातचीत नहीं हो सकती। आतंकवाद की भाषा डर, खून और नफ़रत है, बातचीत नहीं। बातचीत की आवाज़ गोलियों की बौछार में दब जाती है।

‘पाकिस्तान अपने जाल में फंस गया’

उन्होंने आगे कहा कि जहां खून बहता है, वहां बातचीत नहीं हो सकती। पाकिस्तान अपने ही जाल में फंस गया है। पाकिस्तान की नीयत और नीति पर कोई शक नहीं होना चाहिए। पाकिस्तानी सरकार आतंकवादियों के राजकीय अंतिम संस्कार का आयोजन करती है, और सेना के अधिकारी उनमें शामिल होते हैं। भारत को हज़ार ज़ख्म देने का सपना देखने वालों को अब जाग जाना चाहिए। यह एक नया भारत है जो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के ख़िलाफ़ किसी भी हद तक जा सकता है।

‘छोटे मुद्दों पर ध्यान नहीं देने चाहिए’

विपक्ष को सलाह देते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि जब हमारे लक्ष्य बड़े होते हैं तो हमें छोटे मुद्दों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। छोटे मुद्दों पर फोकस करने से बड़े मुद्दों से ध्यान हट जाता है।

Updated on:
28 Jul 2025, 4:17 PM IST
Published on: