राष्ट्रीय

बिल्ली पालने पर परिवार ने जताई आपत्ति, 23 वर्षीय MBBS डॉक्टर ने दे दी जान

Death of an MBBS doctor by suicide: हैदराबाद के अलवाल में 23 वर्षीय एमबीबीएस डॉक्टर ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। बिल्ली पालने को लेकर परिवार में झगड़ा बताई जा रही वजह।

2 min read
Mar 22, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Hyderabad doctor dies by suicide: हैदराबाद में एक छोटी सी जिद के चलते 23 वर्षीय एमबीबीएस पास महिला डॉक्टर ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। दरअसल, उसे घर में एक बिल्ली पालने की चाह थी, लेकिन उसकी इस इच्छा ने घर के भीतर तनाव पैदा कर दिया। इसको लेकर चली आ रही रोज-रोज की बहस, तकरार, तनाव और मुटाव ने अब सब कुछ खत्म कर दिया। युवती ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।

हैदराबाद के अलवाल इलाके में एक 23 वर्षीय महिला डॉक्टर ने कथित तौर पर अपने घर में आत्महत्या कर ली। मृतका ने हाल ही में अपनी MBBS की डिग्री पूरी की थी और वह पोस्ट-ग्रेजुएट (PG) प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ अपने मेडिकल लाइसेंस के लिए आवेदन कर रही थी।

ये भी पढ़ें

सूट पहनाया, चश्मा लगाया और… परिवार के 5 सदस्यों के शव मिलने से हड़कंप

पुलिस के अनुसार, विवाद की जड़ एक पालतू बिल्ली थी। युवती कुछ हफ्ते पहले एक बिल्ली घर लाई थी और उसकी देखभाल कर रही थी। हालांकि, उसके परिवार वाले स्वास्थ्य कारणों से इसका विरोध कर रहे थे, क्योंकि महिला को हाल ही में सर्दी और खांसी की समस्या हुई थी। शुक्रवार शाम जब महिला की मां और दादी घर से बाहर गई थीं, तब उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

हालाकि इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। हाल के दिनों में महिलाओं की आत्महत्या से जुड़ी कई खबरें सामनें आई हैं।

  • बिल्ली की मौत पर खुदकुशी कीकुछ ही दिन पहले इसी तरह के मामले में हैदराबाद में साइंस ग्रेजुएट 20 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने बताया कि था वह अपनी पालतू बिल्ली की मौत से बहुत दुखी थी। यह घटना बुधवार सुबह बिल्ली की मौत के लगभग 30 मिनट बाद घटी, जिसके बाद उसके माता-पिता उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
  • घर में पति के शराब पीने पर दी जानहैदराबाद के ईसामिया बाजार स्थित अपने घर में शराब पीने की आदत को लेकर पति से विवाद के बाद 11 मार्च को एक 30 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, झगड़े के बाद महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। बाद में परिवार वालों ने उसे बेहोश पाया। अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
    Published on:
    22 Mar 2026 02:44 pm
    Also Read
    View All

    अगली खबर