राष्ट्रीय

IMD Alert: अगले 4 दिन इन जगहों पर होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने कई जगहों पर आगामी 4 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 27 सितंबर से 1 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड और ओडिशा में तेज हवा चलने का अनुमान जताया है।

2 min read
Sep 27, 2025
मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट किया जारी (File Photo)

IMD Alert: मानसून की वापसी के साथ देश के कई राज्यों में एक बार फिर गर्मी का कहर सताने लगा है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक आगामी 4 दिन बारिश रह सकती है । मौसम विभाग के अनुसार 28 सितंबर से 1 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघायल, नागालैंड और मणिपुर में बारिश होगी।

इन जगहों पर होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक 27, 28 सितंबर, 02, 03 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ में अधिकांश जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा 27 सितंबर, 02 और 03 अक्टूबर को दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 27 सितंबर को छत्तीसगढ़ में बारिश का अनुमान जताया गया है।

तेज हवा चलने का जताया अनुमान

27 सितंबर से 1 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड और ओडिशा में तथा अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार में गरज के साथ तूफान और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

पश्चिम भारत का कैसा रहेगा मौसम

पश्चिमी भारत के मौसम की बात की जाए तो 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में कई स्थानों पर बारिश के साथ तूफान आने की संभावना है। 27-29 सितंबर के दौरान मराठवाड़ा, 28 सितंबर से 1 अक्टूबर के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ में बारिश होगी ।

इन जगहों पर होगी हल्की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 27, 28 सितंबर और 30 सितंबर से 3 अक्टूबर के दौरान असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 28 सितंबर से 3 अक्टूबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, 1 से 3 अक्टूबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में तथा 2 और 3 अक्टूबर को असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश की संभावना है। 

Updated on:
28 Sept 2025 06:36 pm
Published on:
27 Sept 2025 08:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर