राष्ट्रीय

भारत ने पहली बार 21000 करोड़ के पार किया डिफेंस एक्सपोर्ट, राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को दिया श्रेय

india's defence exports: देश का डिफेंस एक्सपोर्ट वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 32.5% बढ़कर पहली बार 21,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है।

less than 1 minute read
india's defence exports

भारत ने अपने डिफेंस एक्सपोर्ट में इतिहास रच दिया है। देश का डिफेंस एक्सपोर्ट वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 32.5% बढ़कर पहली बार 21,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया। इस कीर्तिमान के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पर लिखा कि वित्त वर्ष 2013-14 की तुलना में पिछले 10 सालों में डिफेंस एक्सपोर्ट 31 गुना बढ़ गया है। मंत्रालय के अनुसार, ‘रक्षा निर्यात ने 2023-24 में रेकॉर्ड 21,083 करोड़ को छू लिया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के 15,920 करोड़ की तुलना में 32.5% ज्यादा है। एक वर्ष में यह अभी तक की सबसे तेज ग्रोथ है।

50 कंपनियों ने किया निर्यात

गौरतलब है कि भारत की करीब 50 कंपनियों ने 84 देशों को अपने रक्षा उत्पाद बेचकर यह चमत्कारिक लगने वाला लक्ष्य हासिल किया है। रक्षा मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रक्षा मंत्रालय ने कई ऐसे कदम उठाए जो इस रूप में फलीभूत हुए।

Updated on:
03 Apr 2024 09:34 am
Published on:
03 Apr 2024 09:31 am