राष्ट्रीय

तमिलनाडु और राजस्थान में आज से शुरू हुई India’s Biggest Military Exercise, जानिए कितने देश ले रहे हैं हिस्सा

India’s Biggest Military Exercise : तरंग शक्ति सैन्य अभ्यास दो चरणों में आज से शुरू हो गया। इसका पहला चरण 6 से 14 अगस्त तक तमिलनाडु के सुलूर में हो रहा है और दूसरा चरण 29 अगस्त से 14 सितंबर तक राजस्थान के जोधपुर में आयोजित किया जाएगा।

less than 1 minute read

भारतीय वायु सेना के पहले बहुपक्षीय हवाई अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ आज से शुरू हो गया। इसका पहला चरण 6 से 14 अगस्त तक तमिलनाडु के सुलूर में हो रहा है और दूसरा चरण 29 अगस्त से 14 सितंबर तक राजस्थान के जोधपुर में आयोजित किया जाएगा। इस युद्धाभ्यास को भारत में होने वाला सबसे बड़ा युद्धाभ्यास माना जा रहा है। इसमें वायुसेना के साथ दुनिया के तमाम देशों के हवाई योद्धा अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।

इस युद्धाभ्यास के लिए 51 देशों को निमंत्रण दिया गया है। इस अभ्यास में कई देशों के फाइटर जेट्स और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के साथ अपने युद्धकौशल का प्रदर्शन करेंगे। यह युद्धाभ्यास अमरीका के ‘रेड फ्लैग वॉर गेम’ के स्तर का होगा। रेड फ्लैग वॉर गेम में नाटो देश शामिल होते हैं। रेड फ्लैग वॉर गेम जून, 2023 में हुआ था और इसमें भारत अपने राफेल लड़ाकू विमान लेकर गया था।

भारत के राफेल और तेजस विमान दिखाएंगे करतब
इस सैन्य अभ्यास में वायुसेना के एलसीए तेजस, मिराज 2000 और राफेल हिस्सा ले रहे हैं। ‘तरंग शक्ति’ युद्धाभ्यास में दुनिया की 12 बेहतरीन वायु सेनाओं के जांबाज फाइटर और स्ट्रैटेजिक लिफ्ट विमान शामिल हो रहे हैं। युद्धाभ्यास में अमरीका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और यूएई समेत 12 देशों के फाइटर जेट भी हिस्सेदारी कर रहे हैं।

Published on:
06 Aug 2024 11:42 am
Also Read
View All

अगली खबर