भारत विश्व का छठा देश होगा जिसके पास न्यूक्लियर और बैलिस्टिक मिसाइल ट्रैक करने वाला अत्याधुनिक जहाज है।
नई दिल्ली। जल्दी ही भारतीय नौसेना की शक्ति बढ़ने वाली है। आज भारत के पहले परमाणु मिसाइल ट्रैकिंग जहाज आईएनएस ध्रुव (INS Dhruv) को लॉन्च किया जाएगा। दस हजार टन वजनी इस जहाज को आज आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम में शामिल किया जाएगा। यह भारत का पहला ऐसा जहाज है जो दुश्मन देश की ओर से आने वाली किसी भी परमाणु और बैलेस्टिक मिसाइल को ट्रैक कर सकता है और सेना को तुरंत अलर्ट भेज सकता है।
वर्तमान में अभी तक यह क्षमता केवल फ्रांस, अमरीका, ब्रिटेन, रूस और चीन के पास है। भारत विश्व का छठा देश होगा जिसके पास न्यूक्लियर और बैलिस्टिक मिसाइल ट्रैक करने वाला अत्याधुनिक जहाज है। आईएनएस ध्रुव, जहाज को चलाने के लिए आवश्यक 14 मेगावाट बिजली भी खुद ही बनाएगा। जहाज की लॉन्चिंग के अवसर पर भारतीय नौसेना, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO), और राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
यह है INS ध्रुव की खासियतें
चीन और पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव में होगा उपयोगी
इस समय भारत के अपने पड़ौसी देश पाकिस्तान और चीन से विवाद चल रहा है, दोनों ही देश न्यूक्लियर मिसाईल पॉवर रखते हैं। ऐसे में आईएनएस ध्रुव देश की सुरक्षा के लिए अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होगा। यह भारत को समुद्र में अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करते हुए दुश्मन देशों की ओर से होने वाले किसी भी संभावित आक्रमण की पूर्व चेतावनी देगा।