Google Maps: पुलिस ने नेविगेशन ऐप के एक अधिकारी और सरकारी लोक निर्माण विभाग के अन्य लोगों से पूछताछ की। गूगल ने कहा है कि वह जांच कर रहे भारतीय अधिकारियों की मदद कर रहे है।
Google Maps: भारत में गूगल मैप्स जांच के घेरे में है। बीते दिनों उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में निर्माणाधीन पुल से कार गिरने जाने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। गूगल ने कहा है कि वह इस मामले की जांच कर रहे भारतीय अधिकारियों की मदद कर रहे है। कथित तौर पर गूगल मैप्स पर बताए गए रास्ते पर चलने की वजह से अधूरे पुल से गिर गए थे।
बताया जा रहा है कि ये लोग एक शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रविवार की सुबह उनकी कार एक अधूरे पुल से रामगंगा नदी में गिर गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार चालक ने गूगल मैप्स के जरिए रास्ता चुने थे। पुलिस ने नेविगेशन ऐप के एक अधिकारी और सरकारी लोक निर्माण विभाग के अन्य लोगों से पूछताछ की।
गूगल के प्रवक्ता ने एएफपी को ईमेल के जरिए दिए गए बयान में बताया कि हमारी गहरी संवेदनाएं परिवारों के साथ हैं। हम अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और मामले की जांच में अपना सहयोग दे रहे हैं।
एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले साल बाढ़ के दौरान पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। आपको बता दें कि इस प्रकार की घटना केरल में भी हो चुकी है। एक साल पहले केरल में दो डॉक्टरों की मौत हो गई थी। उन्होंने अपनी कार ऐप से रास्ता चुना था और उनकी गाड़ी पेरियार नदी में गिर गई थी।