राष्ट्रीय

अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने दी बदले की धमकी, क्या और महंगा होगा पेट्रोल?

Petrol Diesel Price Hike: अमेरिका और ईरान के बीच लड़ाई नहीं रुकती है तो आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल और महंगा होगा। माना जा रहा है कि इस जंग की वजह से कच्चा तेल भी महंगा हो जाएगा।

2 min read
May 26, 2026
पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े (Photo Source- Patrika)

Petrol Diesel Price Hike: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर कहर बरपाया है। हमलों के बाद ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी चेतावनी दी है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट के आसपास ईरानी मिसाइल प्रक्षेपण स्थलों और नौकाओं को निशाना बनाकर अमेरिकी सेना द्वारा किए गए आत्मरक्षा हमलों के बाद उसे युद्धविराम के किसी भी उल्लंघन का जवाब देने का अधिकार है। यह स्पष्ट नहीं है कि इन हमलों का युद्धविराम पर क्या प्रभाव पड़ेगा। अगर यह युद्ध जल्द खत्म नहीं हुआ तो पेट्रोल और डीजल को लेकर दुनिया के देशों में हाहाकार मच जाएगी।

ये भी पढ़ें

CM विजय ने दिल्ली जाने से पहले PM मोदी को​ लिखा पत्र, प्रोजेक्ट को लेकर जताई आपत्ति

92 डॉलर पर पहुंचा कच्चा तेल

28 फरवरी को अमेरिकी और इजरायली सेनाओं ने ईरान पर संयुक्त हमले शुरू किए। इसके बाद से यह जंग चल रही है। लड़ाई के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया था। इसके बाद दुनियाभर में तेल को लेकर संकट छाने लगा। 26 मई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल 94 डॉलर के प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। इससे पहले यह 100 डॉलर को पार कर चुका है। अगर यह लड़ाई जारी रहती है ​तो क्रूड ऑयल के दाम फिर 100 डॉलर के पार जा सकता है। ऐसा हुआ तो पेट्रोल-डीजल और महंगा होने के पूरे आसार है। इससे आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ेगी।

तेल की कीमतों ने बढ़ाई लोगों की चिंता

मध्यपूर्व एशिया में जारी संकट का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। घाटे में चल रही कं​पनियों ने अब तेल के दाम बढ़ाना शुरू कर दिया है। देश में पिछले 11 दिन में चार बार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।

11 दिन में 7.40 महंगा हुआ पेट्रोल

तेल कंपनियों ने 25 मई को पेट्रोल में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 प्रति लीटर बढ़ा दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये में मिल रहा है। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल पर 3-3 रुपये बढ़े थे। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 90-90 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। फिर 23 मई को पेट्रोल में 87 पैसे बढ़े थे जबकि डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था।

देश में यहां मिल रहा है सबसे महंगा पेट्रोल

देश में सबसे महंगा पेट्रोल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मिल रहा है, वहां पर एक ​लीटर पेट्रोल के लिए 114.65 रुपये खर्च करना पड़ रहा है। वहीं डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। दूसरे नंबर पर कोलकाता आता है। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर, डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर मिल रही है। इसके बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 112.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें

अमेरिका का सीधा अल्टीमेटम! ईरान से बवाल बढ़ने के बाद होर्मुज को लेकर दिया बड़ा बयान
Published on:
26 May 2026 08:10 pm
Also Read
View All