26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका का सीधा अल्टीमेटम! ईरान से बवाल बढ़ने के बाद होर्मुज को लेकर दिया बड़ा बयान

US-Iran Tension: होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। हाल ही में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, "स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुले रहने चाहिए... वहां जो हो रहा है वह खराब और अवैध है। यह दुनिया के लिए अस्थिर है, और यह अस्वीकार्य है..."

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

May 26, 2026

US Iran tensions

अमेरिका-ईरान युद्ध अपडेट (सोर्स: ANI)

US-Iran War Update: अमेरिका-ईरान के बीच भीषण युद्ध जारी है। बीती रात अमेरिका ने दक्षिणी ईरान में रातभर कई ठिकानों पर बम बरसाए। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने भी अमेरिकी MQ-9 B ड्रोन को मार गिराया। ईरान का कहना है कि यदि अमेरिका युद्धविराम का उल्लंघन करता है तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामनेई का भी बयान सामने आया, उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास अब वेस्ट एशिया में कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं रहेगा। क्योंकि अब वेस्ट एशिया की ताकतें अब अमेरिकी सैन्य ठिकानों के लिए ढाल नहीं बनेंगी। यदि कोई उसकी मदद करेगा तो उसका मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

मुजतबा खामनेई के इस बयान के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ खुले रहने चाहिए… वहां जो हो रहा है वह खराब और अवैध है। यह दुनिया के लिए अस्थिर है, और यह अस्वीकार्य है। अमेरिका बड़ी कार्रवाई कर सकता है।

अमेरिका-ईरान के बीच अभी भी हो सकती है डील

अमेरिकी सेना ने बीती रात ईरान में मिसाइल ठिकानों और उन नावों पर रातभर हमला किया, जिन पर खाड़ी में माइंस बिछाने का आरोप था। इन हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें करीब 3 प्रतिशत बढ़ गईं। वहीं, चीन ने दोनों देशों से शांति बनाए रखने और बातचीत से समाधान निकालने की अपील की है।

ईरान ने हमलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की, लेकिन बंदर अब्बास शहर में धमाकों की खबर सामने आई। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया कि उन्होंने एक अमेरिकी ड्रोन मार गिराया और एक F-35 फाइटर जेट पर भी फायरिंग की।

इस बीच, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई ने कहा कि अमेरिका मिडिल ईस्ट में अपना प्रभाव खो रहा है। उन्होंने क्षेत्र के देशों से अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बंद करने की भी चेतावनी दी। हालांकि हालात तनावपूर्ण हैं, फिर भी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि समझौते की उम्मीद अभी खत्म नहीं हुई है। डील अभी भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि कतर में सीक्रेट बातचीत चल रही है।

अमेरिका और ईरान बीच संघर्ष जारी

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच बातचीत जारी है। ईरान के बड़े नेता और अधिकारी कतर पहुंचे हैं, जहां फ्रीज किए गए अरबों डॉलर के फंड को रिलीज कराने पर चर्चा हो रही है। इससे पहले दक्षिण कोरिया में रखे ईरान के 6 अरब डॉलर कतर भेजे गए थे।

इस बीच नए हमलों से सीजफायर पर खतरा बढ़ गया है। चीन ने दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की चेतावनी दी है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को अपना एनरिच्ड यूरेनियम नष्ट करना होगा या अमेरिका को सौंपना होगा।