राष्ट्रीय

इजरायल ने हमास के टॉप कमांडर को किया ढेर, 7 अक्टूबर हमले का था मास्टरमाइंड, देखें हमले का Video

इजरायली सेना को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। IDF ने हमास के टॉप कमांडर राद साद को मार गिराया है। जानिए कौन था राद साद...
2 min read
Dec 14, 2025
Feature image
हमास कमांडर राद साद की मौत (फोटो- x @AdityaRajKaul)

Israel Killed Hamas Commander: इजरायली सेना ने हमास के टॉप कमांडर को मारने का दावा किया है। IDF ने कहा कि 13 दिसंबर को गाजा में एक टार्गेटेड ऑपरेशन के दौरान उसने हमास के सीनियर कमांडर राद साद को ढेर कर दिया है। IDF ने कहा कि राद साद 7 अक्टूबर के भीषण हमले की प्लानिंग करने वाले ग्रुप का सदस्य था। इसके साथ ही वह हमास के सैन्य विंग में हथियार उत्पादन मुख्यालय का प्रमुख था।

राद साद IDF की नजर में था वांटेड

IDF ने कहा कि राद साद हाल के महीनों में हमास के सबसे अनुभवी और खतरनाक आतंकियों में गिना जा रहा था। वह पीस डील के बावजूद भी हमास के सैन्य ढांचे को फिर से खड़ा करने की कोशिशों में जुटा था। इजरायली सेना ने कहा कि राद साद गाजा सिटी ब्रिगेड का संस्थापक और कमांडर रह चुका था। वह हमास की नेवल ब्रिगेड को भी तैयार करने में जुटा हुआ था।

अल अक्सा फ्लड हमले की प्लानिंग में था शामिल

इजरायली सेना ने कहा कि राद साद उस जेरिको वॉल योजना को तैयार करने में भी प्रमुख भूमिका में था। जिसके तहत 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायली नागरिकों पर हमला बोला था। इसमें 1000 से अधिक इजरायली नागरिक मारे गए थे। इस हमले को इजरायल अपने इतिहास के सबसे घातक आतंकी हमलों में से एक मानता है।

हमास को फिर से खड़ा करने की कोशिश में जुटा था साद

इजरायल ने आरोप लगाया कि संघर्षविराम लागू होने के बावजूद राद साद हमास के लिए विस्फोटक और हथियार बनाता रहा। इन हथियारों का इस्तेमाल गाजा में इजरायली सैनिकों पर हमलों में किया गया, जिसमें कई जवान मारे गए। इजरायल ने साफ कर दिया है कि हमास के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और संगठन की सैन्य क्षमताओं को पूरी तरह खत्म करने के लिए आगे भी ऐसे ऑपरेशन किए जाएंगे।

Updated on:
14 Dec 2025 07:48 am
Published on:
14 Dec 2025 07:48 am