24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी, 25 अगस्त को घर से काम की सलाह

Gurugram Rain Advisory: गुरुग्राम में भारी बारिश और जलभराव के बीच प्रशासन ने 25 अगस्त को वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की है। स्कूलों को ऑनलाइन क्लास के निर्देश भी दिए गए हैं।
2 min read
Google source verification
Gurugram news

गुरुग्राम में भारी बारिश(फोटो-X/@TheRajanRao)

Gurugram Work From Home: गुरुग्राम में भारी बारिश और जलभराव के कारण प्रशासन ने 25 अगस्त को वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की है। जिला प्रशासन ने सरकारी और निजी संस्थानों से कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी है। इसके साथ ही स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जलभराव और ट्रैफिक को देखते हुए फैसला

गुरुग्राम के डीसी उत्तम सिंह ने यह एडवाइजरी जारी की है। सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार भी प्रभावित हुई और लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। दिल्ली-एनसीआर में भी सोमवार को मौसम अचानक बदला। तेज बारिश से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं कई इलाकों में पानी भरने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुग्राम में स्थिति अपेक्षाकृत ज्यादा गंभीर नजर आई।

फिलहाल वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी सिर्फ 25 अगस्त के लिए जारी की गई है। मौसम और शहर की स्थिति को देखते हुए प्रशासन आगे इसे बढ़ाने पर फैसला ले सकता है।

दिल्ली में तेज बारिश की क्या है वजह?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को हुई तेज बारिश के पीछे मुख्य रूप से दो मौसमी परिस्थितियां जिम्मेदार हैं। उत्तर दिशा से आने वाली मॉनसूनी हवाओं के अलावा पश्चिम बंगाल के आसपास बने लो प्रेशर एरिया के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आने वाली पूर्वी हवाएं भी सक्रिय हैं। इन दोनों तरह की हवाओं के आपस में मिलने से दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियां तेज हुई हैं।

दिल्ली के बारिश के पैटर्न में बदलाव

इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दौरान दिल्ली में बारिश का पैटर्न काफी अनियमित रहा है। जुलाई के पहले सप्ताह से बारिश में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कई बार अचानक तेज बारिश हुई, जबकि इसके बाद लंबे समय तक बारिश नहीं हुई। एक ही दिन में भारी बारिश और फिर कई दिनों तक बारिश का अभाव इस बदलाव का हिस्सा है। इसका असर दिल्ली के तापमान और मौसम की नमी पर भी नजर आया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग