24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवेंद्र महतो को गांव में घुसने नहीं देंगे! कुल्हाड़ी, फरसा और धनुष-तीर के साथ सड़क पर उतरे नेमरा के ग्रामीण

Devendra Mahato Nemra Protest: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा को लेकर सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में तनाव की स्थिति है। ग्रामीण लाठी-डंडे, फरसा, कुल्हाड़ी और धनुष-तीर लेकर उनके प्रवेश का विरोध कर रहे हैं। महतो के गांव नहीं पहुंचने से यात्रा फिलहाल शुरू नहीं हो सकी है।
2 min read
Google source verification

रांची

image

Ashib Khan

Aug 24, 2026

Jharkhand Recruitment System Reform

देवेंद्र नाथ महतो को रोकने के लिए हथियार लेकर सड़क पर बैठे ग्रामीण (Photo-ANI/ANI)

Devendra Mahato Recruitment Reform Yatra: झारखंड में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो सीएम हेमंत सोरेन के गांव नेमरा से भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा निकालने वाले है। यह यात्रा सुबह 11.00 बजे से शुरू होने वाली थी, लेकिन अभी तक नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि देवेंद्र नाथ अब तक गांव नहीं पहुंचे है। इसके साथ ही देवेंद्र नाथ को रोकने के लिए ग्रामीण गांव से थोड़ी दूर हथियार लेकर बैठ गए है। उनका कहना है कि देवेंद्र नाथ महतो को गांव में प्रवेश नहीं करने देंगे। 

‘देवेंद्र महतो को गांव में नहीं घुसने देंगे’

ग्रामीण अनिल ने कहा कि देवेंद्र महतो आज नेमरा आने वाले हैं। वे यहां पर हमारे ग्राम प्रधान का पुतला दहन करना चाहते हैं। इसलिए हम सब लोग यहां पर एकत्रित हुए है और निगरानी कर रहे है। अगर देवेंद्र महतो गांव आते हैं तो हम उन्हें गांव में प्रवेश नहीं करने देंगे। अगर वह जबरदस्ती गांव में घुसने की कोशिश करेगा तो हम लाठीचार्ज करेंगे और उन्हें रोकेंके। 

वहीं एक अन्य ग्रामीण जिसका नाम परमेश्वर है। उसने कहा कि हमारे गांव का मुखिया मांझी-हराम, हेमंत सोरेन हैं। हम मुख्यमंत्री को नहीं मानते, हम मांझी-हराम को मानते हैं। हमारे गांव में ऐसे पांच पदाधिकारी हैं और जब भी कोई व्यक्ति गाँव में प्रवेश करता है, तो उन्हें इसकी सूचना दी जानी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि लेकिन हमें ऐसी कोई सूचना नहीं दी गई है। इसलिए अगर वह आज जबरदस्ती यहाँ आते हैं, तो हम उनका स्वागत अपनी लाठियों से करेंगे। 

लाठी-डंडा, फरसा और कुल्हाड़ी लेकर बैठे ग्रामीण

बता दें कि गांव के लोग सड़क पर लाठी-डंडा, फरसा, कुल्हाड़ी, धनुष तीर और धारदार हथियार लेकर बैठे हुए है। उनका साफ कहना है कि हम देवेंद्र नाथ महतो को गांव में प्रवेश नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि यदि हमारी बात नहीं मानी तो हम लाठी से भी हमला करेंगे।

क्या है पूरा मामला? 

बता दें कि छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने वीडियो जारी कर भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का ऐलान किया था। इसमे उन्होंने कहा कि यह यात्रा 24 जिलों से होकर गुजरेगी और इसकी शुरुआत शिबू सोरेने के पैतृक गांव नेमरा में उनकी प्रतिमा स्थल से होगी।

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका पर भी हुआ था हमला

बता दें कि जयपुर के बगरू इलाके के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में 21 अगस्त 2026 को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनकी टीम सरकारी स्कूल के निरीक्षण के लिए पहुंची थी। वहां भीड़ ने उन पर हमला किया, पथराव किया और गाड़ियों के शीशे तोड़े। रांका ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया।