राष्ट्रीय

JK : राजौरी में खुलेआम हुई मुठभेड़, RR और SOG ने​ किया एक आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर के राजौरी में शौर्य चक्र सम्मानित वीडीसी पुरुषोत्तम घर आतंकियों ने हमला कर दिया। इसके बाद सेना से हुई भुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। गोलीबारी अभी भी जारी है।

less than 1 minute read
Jul 22, 2024

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है। इस आतंकी ने शौर्य चक्र से सम्मानित वीडीसी पुरुषोत्तम के घर हमला किया था। फिलहाल मुठभेड़ अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि राजौरी जिले के सुदूर गांव खवास में सेना पिकेट पर आतंकी हमले को विफल कर दिया तो आतंकियों ने यहां हमला कर दिया है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी भी घायल हो गया है। इसके साथ ही एक वीडीसी सदस्य भी घायल हो गया है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

गौरतलब है कि अलसुबह आतंकियों ने भारतीय सेना के एक पिकेट पर हमला कर दिया। इसके बाद जब मोर्चो संभाला तो पुरुषोत्तम लाल के घर पर हमला कर दिया। इन्हें हाल ही में शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। अलसुबह यह हमला करीब चार बजे गुंडा गांव में हुआ था। इसके बाद ही मुठभेड़ शुरू हो गई थी।

Published on:
22 Jul 2024 09:44 am
Also Read
View All

अगली खबर