राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, लश्कर-ए-तैयबा के दो खूंखार आतंकी पुलिस कस्टडी से फरार

उत्तरी कश्मीर के बारामूला में पुलिस हिरासत से दो आतंकी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को मई 2022 गिरफ्तार किया था। इसके बाद पूरे कश्मीर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन आतंकवादियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।    
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Apr 2023, 1:30 PM IST
Jammu and Kashmir
Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में आतंक पर जारी प्रहार के बीच बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी फरार हो गए। उत्तरी कश्मीर के बारामूला में पुलिस हिरासत से दोनों आतंकी भागने में कामयाब हो गए। दो आतंकियों को शराब की दुकान में बम विस्फोट मामले में गिरफ्तार किया गया था। फरार आतंकवादियों की पहचान मारूफ नजीर सोलेह और शाहिद शौकत बाला के रूप में हुई है। पुलिस ने आतंकियों को पकड़ने के लिए टीमें बनाकर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी मदद की अपील की है।

लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करते थे दोनों आतंकी


मारूफ नजीर सोलेह और शाहिद शौकत बाला दोनों आतंकी बारामूला में शराब की दुकान पर हुए हमले की वारदात में शामिल थे। पुलिस ने दोनों को मई 2022 गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि दोनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहे थे।

पूरे कश्मीर में अलर्ट, चार पुलिसकर्मी निलंबित


दोनों आतंकियों के फरार होने के बाद पूरे कश्मीर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन आतंकवादियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले की गंभीरता और पुलिस की लापरवाही को देखते हुए एक्शन भी लिया गया है। पुलिस प्रशासन ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Published on: