राष्ट्रीय

दीपावली के बाद बंद होंगे केदारनाथ के कपाट, जानिए कब तक होंगे दर्शन और बंद होने की पूरी प्रकिया

चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर चल रही है। अब धीरे-धीरे कपाट बंद होने की विधि भी शनिवार से शुरू हो जायेगी। शनिवार को बाबा केदार के रक्षक द्वारपाल माने जाने वाले भैरव नाथ के कपाट बंद होंगे। श्री केदारनाथ धाम के कपाट 15 नवंबर की सुबह को शीतकाल के लिए बंद हो जायेंगे।  

less than 1 minute read
kedarnath_kapat_closed.png

श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चारधाम यात्रा अपने अंतिम चरण में है। शीतकाल का आरंभ हो चुका है। इसके साथा ही धाम के कपाट को बंद करने की प्रक्रिया भी शनिवार से शुरू हो गई है। बाबा केदार के रक्षक द्वारपाल माने जाने वाले भैरव नाथ के कपाट शनिवार को बंद हो जाएंगे। इससे पहले भकुंट भैरव नाथ की पूजा-अर्चना होगी। इसके पश्चात यज्ञ-हवन किया जाएगा। श्री केदारनाथ धाम का कपाट 15 नवंबर को बंद किया जाएगा।

श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारनाथ धाम में स्थित बाबा भैरवनाथ जी के कपाट बंद होने के बाद श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने तक श्री केदारनाथ यात्रा चलती रहेगी। शनिवार दोपहर 12 बजे तक भगवान केदारनाथ के दर्शन होंगे। उसके पश्चात साफ-सफाई के बाद मंदिर दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेगा। मंदिर समिति के पुजारी, धर्माचार्य, वेदपाठी, अधिकारीगण और तीर्थ-पुरोहित भैरवनाथ जी के कपाट बंद करने के लिए भैरव शिला प्रस्थान करेंगे। पूजा-अर्चना यज्ञ-हवन के बाद दोपहर 3 बजे श्री भैरवनाथ जी के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।

Published on:
11 Nov 2023 09:29 am
Also Read
View All
शुभेन्दु अधिकारी के खिलाफ ममता बनर्जी की याचिका स्वीकार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने EVM-VVPAT सुरक्षित रखने के दिए निर्देश

NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 3 साल पहले यूपी गई थी अनामिका, जान गंवाने से पहले कोलकाता में मां से क्या हुई थी बात?

‘आदिवासियों को बाहर रखकर जो लागू हो रहा, वह UCC है ही नहीं’, राज्यों के यूसीसी ड्राफ्ट पर बरसे सैयद कासिम

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अमित शाह ने किया धारा 370 हटाने का जिक्र? आखिर कैसे हुई थी जनसंघ के पहले अध्यक्ष की मौत