राष्ट्रीय

Delhi Bomb Blast मामले में सामने आया खालिस्तानी एंगल! एजेंसियां कर रही है हर एंगल से जांच…

Delhi Bomb Blast: दिल्ली के रोहिणी में बम धमाके में पुलिस और जांच एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं। पुलिस और जांच एजेंसियों की जांच में दिल्ली बम ब्लास्ट खालिस्तानी एंगल आ रहा है।
less than 1 minute read
Feature image

दिल्ली के रोहिणी में बम (Delhi Bomb Blast) धमाके में पुलिस और जांच एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं। पाकिस्तान से चलने वाले टेलीग्राम चैनल पर धमाके में खालिस्तानी आतंकियों के शामिल होने का दावा किया गया है। इसके बाद जांच एजेंसियां और सक्रिय हो गईं। दिल्ली पुलिस टेलीग्राम चैनल के बारे में जानकारी जुटा रही है। रविवार (20 अक्टूबर) सुबह हुए बम धमाके के पीछे कौन है, यह साफ तौर पर पता नहीं चल पाया है। हालांकि एक टेलीग्राम चैनल जस्टिस लीग इंडिया पर धमाके का वीडियो मिला है। दिल्ली में विस्फोट के पीछे खालिस्तानी आतंकी थे, यह दावा सबसे पहले इसी चैनल ने किया था। सीआरपीएफ स्कूल के पास तेज धमाके से वाहनों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा था।

पन्नू ने दी धमकी

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने सोमवार को एक से 19 तक एयर इंडिया की उड़ानों में यात्रा नहीं करने की धमकी दी है। उसने कहा कि सिख नरसंहार की 40वीं बरसी पर उड़ान को निशाना बनाया जा सकता है। यह धमकी ऐसे वक्त आई है, जब भारतीय विमानों में लगातार बम की धमकियां मिल रही हैं। हालांकि ये अफवाह साबित हुईं।

Updated on:
22 Oct 2024 12:53 pm
Published on:
22 Oct 2024 12:53 pm
Also Read
View All
7 प्रतिशत से ज्यादा रहेगी भारत की आर्थिक विकास दर! निर्मला सीतारमण बोलीं- वैश्विक संकट के बावजूद जारी रहेगा ग्रोथ का सिलसिला

उज्बेकिस्तान में भी चलेगा भारत का UPI: महत्वपूर्ण खनिजों और यूरेनियम पर बड़ा समझौता, PM मोदी के दौरे में रिश्तों को मिली नई मजबूती

PM Modi Kyrgyzstan: किर्गिस्तान पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, SCO समिट में आतंकवाद पर रहेगा फोकस, भारत के साथ व्यापार बढ़ाने को बेताब बिश्केक

Gold Smuggling: पश्चिम बंगाल की सीमा पर सोने की बड़ी खेप पकड़ी, 25 करोड़ रुपए के गोल्ड के साथ महिला हिरासत में

‘सरकार पर लोगों का भरोसा लगातार घट रहा’, CJP संस्थापक Abhijit Dipke बोले- ‘प्रदर्शन आखिरी रास्ता’