गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाकर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। जब्त किए गए 12 हथियारों में AK-47, M16, INSAS, स्नाइपर, लेथोड गन और स्थानीय स्तर पर निर्मित रॉकेट लॉन्चर शामिल हैं। इसके अलावा 1,095 गोलियां, राइफल ग्रेनेड, चीनी हैंड ग्रेनेड, देसी मोर्टार और TNT सिल्लियां भी बरामद की गई हैं।
वहीं, एक अन्य अभियान के तहत CRPF, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सोओ (SoO) शिविर के आसपास छानबीन की, जहां से 17 अनधिकृत लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।