राष्ट्रीय

मोदी के पिता वाले बयान पर बवाल: पहले BJP कार्यकर्ता ने खरगे के पिता का किया अपमान, कांग्रेस ने दी सफाई

Pawan Khera On Kharge Speech: पीएम मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर विवाद के बीच कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि सभा में BJP कार्यकर्ता ने पहले खरगे का अपमान किया था। उन्होंने इसे शीर्ष BJP नेतृत्व की साजिश बताया।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2026, 10:10 PM IST
Mallikarjun Kharge remark on PM Modi
पवन खेड़ा और मल्लिकार्जुन खरगे (फोटो- IANS)

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर दिए विवादित बयान पर सियासत गर्मा गई है। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही है। इसी बीच कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा है कि सभा में बीजेपी के एक कार्यकर्ता ने पहले खरगे और उनके पिता जी का अपमान किया था। खेड़ा के मुताबिक, यह सब बीजेपी कार्यकर्ता द्वारा मोदी-शाह के इशारे पर किया गया था।

पहले खरगे के पिता के बारे में की थी टिप्पणी

पवन खेड़ा का कहना है कि बीजेपी कार्यकर्ता ने पहले खरगे के पिताजी के बारे में अपशब्द कहे थे। उनके मुताबिक कार्यकर्ता ने बदतमीजी से कहा कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे, चाहे आपके पिता ही क्यों न आ जाएं। खेड़ा ने इसे एक अनुभवी और वरिष्ठ नेता के खिलाफ अभद्र भाषा बताया।

इसके साथ ही पवन खेड़ा ने यह सफाई भी दी कि खरगे जी का मोदी के पिताजी से मतलब उनके वैचारिक पिता यानी कि संघ परिवार और मोहन भागवत से था। खरगे जी का कहना था कि मोदी तो क्या संघ और मोहन भागवत भी जाएंगे।

उत्तराखंड का जिक्र

खेड़ा ने कहा कि यह दूसरी बार है जब संघ और बीजेपी से जुड़े लोगों ने खरगे के साथ अनादर किया। उनका आरोप है कि पहले उत्तराखंड में खरगे के भाषण के बाद मंच को शुद्ध किया गया। खेड़ा ने दावा किया कि ऐसा सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि खरगे दलित हैं।

खेड़ा ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह बार-बार अपमान मोदी और शाह के सीधे निर्देश पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश यह सब देख रहा है और माफ नहीं करेगा। उनका यह भी कहना है कि देश अब RSS और बीजेपी से छुटकारा पाने को तैयार है।

क्या है खरगे का मोदी के पिता को लेकर बयान?

खरगे बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह में पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वे पीएम मोदी के वादों का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी को झूठ बोलने की आदत है। बीजेपी नेताओं के लिए उन्होंने कहा कि इन्हें जेल भेजा जाएगा।

खरगे के ऐसा कहने के बाद सभा में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि 'मोदी कहीं नहीं जाएगा।' इससे सभा में हंगामा मच गया। जवाब में खरगे ने गुस्से में कहा कि 'मोदी तो क्या मोदी का बाप भी जाएगा।'

Updated on:
25 Oct 2026, 10:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जामिया यूनिवर्सिटी विवाद: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, अवैध प्रवेेश का आरोप

‘खरगे नहीं मां-बेटे के हैं ये शब्द’ पीएम मोदी को दिए विवादित बयान पर भाजपा ने राहुल और सोनिया गांधी को घेरा

तूफान की दस्तक! चेन्नई समेत 9 बंदरगाहों पर अलर्ट, सोमवार तक चक्रवात बनने की आशंका

‘कांग्रेस के पास सिर्फ गाली-गलौज की राजनीति बची है’, कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर अमित शाह का पलटवार

Double Murder Case: शिक्षिका मां-बेटे की हत्या के आरोपी ने की सुसाइड की कोशिश, पत्नी बोली- अगला टारगेट मैं थी, 1 करोड़ लेकर हो जाता फरार