राष्ट्रीय

Cloud Burst Landslide In Kullu Today : कुल्लू में फटा बादल, मलाना डैम में पड़ी दरार, सात लोग हुए लापता

Landslide In Kullu Today : कुल्लू में बुधवार देर रात और गुरुवार सुबह बादल फटने की घटनाएं हुई। इससे सबसे अधिक बागी पुल का इलाका प्रभावित हुआ है। यहां मौजूद दो पुल भी बाढ़ की चपेट में आने से बह गए हैं। साथ ही बिजली भी प्रभावित हुई है। बादल फटने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कुछ लोगों को बचाया लेकिन, सात लोग अभी भी लापता हैं, जिनमें पांच स्थानीय और दो नेपाल के लोग शामिल हैं।

2 min read
Aug 01, 2024

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में गुरुवार सुबह भारी बारिश के कारण बादल फटा है। बादल फटने की वजह से अचानक आई बाढ़ में करीब सात लोग लापता हो गए हैं। कुल्लू की डीसी तोरुल एस. रवीश ने बताया कि यहां बादल फटने के कारण जानमाल का नुकसान हुआ है। इससे बागी पुल सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां सात लोग लापता हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया, “कुल्लू में बुधवार देर रात और गुरुवार सुबह बादल फटने की घटनाएं हुई। इससे सबसे अधिक बागी पुल का इलाका प्रभावित हुआ है। यहां मौजूद दो पुल भी बाढ़ की चपेट में आने से बह गए हैं। साथ ही बिजली भी प्रभावित हुई है। बादल फटने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कुछ लोगों को बचाया लेकिन, सात लोग अभी भी लापता हैं, जिनमें पांच स्थानीय और दो नेपाल के लोग शामिल हैं।”

डीसी तोरुल एस. रवीश ने बताया है कि निरमंड में भी कई घरों को नुकसान पहुंचा और यहां तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम बचाव अभियान में लगी हुई है। लापता लोगों की तलाश में सर्च अभियान जारी है। इसके अलावा मनाली हाईवे भी भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है। भारी बारिश के कारण मणिकरण और सैंज में नुकसान हुआ है। मलाना डैम में भी दरारें आई हैं। स्थानीय लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Landslide In Himanchal Pradesh Today :भूस्खलन में करीब 50 लोग लापता

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश के कारण बादल फटने की कई घटनाएं देखने को मिली हैं। मंडी में बादल फटने के बाद 11 से अधिक लोग लापता हैं। रामपुर में यह संख्या बढ़कर 36 पहुंच गई है। प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें बचाव अभियान में जुटी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Updated on:
01 Aug 2024 02:07 pm
Published on:
01 Aug 2024 02:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर