लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण के मतदान से पहले संपत्ति बंटवारे को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स वाले बयान पर भूचाल आगया। सैम पित्रोदा के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस को घेरा है। वहीं कांग्रेस ने सैम पित्रोदा के बयान से किनारा कर लिया है।
Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण के मतदान से पहले संपत्ति बंटवारे को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स वाले बयान पर भूचाल आगया। सैम पित्रोदा के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस को घेरा है। वहीं कांग्रेस ने सैम पित्रोदा के बयान से किनारा कर लिया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि अमेरिका (US) में एक विरासत टैक्स है। अगर किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है और जब वह मर जाता है तो वह केवल 45% अपने बच्चों को ट्रांसफर कर सकता है, 55% सरकार ले लेती है। यह एक दिलचस्प कानून है। इसमें कहा गया है कि आपने अपनी पीढ़ी में संपत्ति बनाई और अब जा रहे हैं, आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए, पूरी नहीं, आधी, जो मुझे उचित लगती है। उन्होंने आगे कहा कि भारत में ऐसा नहीं है। यहां अगर किसी की संपत्ति 10 अरब है और वह मर जाता है तो उसके बच्चों को 10 अरब मिलते हैं। जनता को कुछ नहीं मिलता। तो ये ऐसे मुद्दे हैं जिन पर लोगों को बहस और चर्चा करनी होगी। मुझे नहीं पता कि इसका निष्कर्ष क्या होगा, लेकिन जब हम धन के पुनर्वितरण के बारे में बात करते हैं तो हम नई नीतियों और नए कार्यक्रमों के बारे में बात कर रहे हैं जो लोगों के हित में हैं न कि केवल अति-अमीरों के हित में हैं।
सैम पित्रोदा ने किया बयान का बचाव
इसके अलावा, उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैंने टीवी पर अपनी सामान्य बातचीत में केवल एक उदाहरण के तौर पर अमेरिका में अमेरिकी विरासत कर का उल्लेख किया था। क्या मैं तथ्यों का उल्लेख नहीं कर सकता? मैंने कहा कि ये ऐसे मुद्दे हैं जिन पर लोगों को चर्चा और बहस करनी होगी। इसका कांग्रेस समेत किसी भी पार्टी की नीति से कोई लेना-देना नहीं है। किसने कहा कि भारत में ऐसा कुछ होना चाहिए? किसने कहा कि 55% छीन लिया जाएगा? बीजेपी और मीडिया क्यों घबराई हुई है?
सैम पित्रोदा के बयान पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
BJP के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने पटलवार करते हुए एक्स पर लिखा कि कांग्रेस ने भारत को बर्बाद करने की ठान ली है। अब, सैम पित्रोदा धन पुनर्वितरण के लिए 50% विरासत कर की वकालत करते हैं। इसका मतलब यह है कि हम अपनी सारी मेहनत और उद्यम से जो कुछ भी बनाएंगे, उसका 50% छीन लिया जाएगा। अगर कांग्रेस जीतती है तो 50% के अलावा हम जो भी टैक्स देते हैं, वह भी बढ़ जाएगा।
सैम पित्रोदा के बयान से किनारा करते हुए कांग्रेस कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट कर लिखा सैम पित्रोदा मेरे सहित दुनिया भर में कई लोगों के लिए एक गुरु, मित्र, दार्शनिक और मार्गदर्शक रहे हैं। पित्रोदा उन मुद्दों पर स्वतंत्र रूप से अपनी राय व्यक्त करते हैं जिनके बारे में वे दृढ़ता से महसूस करते हैं। निश्चित रूप से, लोकतंत्र में एक व्यक्ति अपने व्यक्तिगत विचारों पर चर्चा करने, व्यक्त करने और बहस करने के लिए स्वतंत्र है। इसका मतलब यह नहीं है कि पित्रोदा के विचार हमेशा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थिति को दर्शाते हैं। कई बार वे ऐसा नहीं करते। अब उनकी टिप्पणियों को सनसनीखेज बनाना और उन्हें संदर्भ से बाहर करना नरेंद्र मोदी के दुर्भावनापूर्ण और शरारती चुनाव अभियान से ध्यान हटाने का हताश प्रयास है; वह केवल झूठ पर आधारित है।