राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024: इस पार्टी के सांसद ने टिकट न मिलने पर खाया ‘सल्फास’, हुई मौत

MDMK MP A Ganeshamurthi: तमिलनाडु के सांसद गणेशमूर्ति ने पानी में मिला कर जहर पी लिया था, जिसके बाद आज उनकी मौत हो गई।  

2 min read
tamil_mp.jpg

लोकसभा चुनाव का टिकट न मिलने से तनाव में आ कर आत्महत्या का प्रयास करने वाले मौजूदा लोकसभा सांसद एमडीएमके के गणेशमूर्ति की मौत हो गई है। रविवार को तमिलनाडु के इरोड से मौजूदा लोकसभा सांसद एमडीएमके के गणेशमूर्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

डीएमके सांसद ए गणेशमूर्ति की संदिग्ध आत्महत्या के प्रयास के बाद अस्पताल में मौत हो गई। इरोड के सांसद और एमडीएमके के वरिष्ठ नेता ए गणेशमूर्ति का आज सुबह कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। रविवार को कथित आत्महत्या के प्रयास के बाद 76 वर्षीय नेता को गंभीर हालत में इरोड अस्पताल ले जाया गया और बाद में कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

पुलिस ने बताया कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है. इरोड के पुलिस अधीक्षक जी जवाहर ने कहा, "हमने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया है। हम उनकी मौत के पीछे के कारण की जांच कर रहे हैं।"

परिवार के सदस्य ने बताया था कि गणेशमूर्ति ने कहा कि उन्होंने कीटनाशक मिला हुआ पानी पी लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि सांसद ने आत्महत्या करके अपना जीवन समाप्त करने के प्रयास में 'सल्फास' - कीटनाशक युक्त पानी - पी लिया। जिसके बाद आज उनका निधन हो गया।

टिकट कटने से थे तनाव में

तीन बार सांसद रहे गणेशमूर्ति एमडीएमके में प्रमुख पदों पर रहे। वह कथित तौर पर आगामी लोकसभा चुनाव में इरोड सीट से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी द्वारा टिकट देने से इनकार करने से नाराज थे। डीएमके ने इरोड में अपना उम्मीदवार खड़ा किया है और तिरुचि सीट एमडीएमके को देने का फैसला किया है। एमडीएमके महासचिव वाइको के बेटे दुरई वाइको को तिरुचि से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।

रविवार को वाइको ने कहा कि पार्टी की कोर टीम ने लंबी चर्चा के बाद दुरई को लोकसभा चुनाव में उतारने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, "दोनों नामों पर फैसला करने के लिए एक आंतरिक मतदान भी हुआ था। हम गणेशमूर्ति को पुरस्कृत करने के लिए डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से बात करना चाहते थे। हमारे मन में विधानसभा चुनाव के लिए उनके लिए एक सीट भी थी।"

Updated on:
28 Mar 2024 04:17 pm
Published on:
28 Mar 2024 03:40 pm
Also Read
View All
कोई सिख नहीं करेगा CM भगवंत मान से बात, शराब वाले मामले में अकाल तख्त ने सुनाई सजा, BJP-कांग्रेस ने क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश में कल से शुरू होगा जनगणना-2027 का पहला चरण, घर-घर पहुंचकर जुटाई जाएगी 33 सवालों की जानकारी

Ambikapur Crime: ढोंगी बाबा ने महिला को मंदिर भेजकर बेटी की लूट ली आबरू, कहा था- चावल के 151 दाने चढ़ा आओ, अच्छा रिश्ता आएगा, जॉब भी लगेगी

NCERT ने बदला अपना फैसला, कक्षा 9 की इतिहास की किताब में दोबारा छपेगी सिंधु घाटी सभ्यता की- ‘डांसिंग गर्ल’

अब TMC विधायक मदन मित्रा को किस बात का सता रहा डर? बोले- ‘जिस सिंबल से चुनाव जीता, उसे छोड़ा तो केस होगा’