राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024: इंडिया गठबंधन की रैली में मारपीट, रांची में कांग्रेस और आरजेडी के कार्यकर्ता भिड़े

India Alliance Rally: इंडिया गठबंधन की रांची में हो रही रैली में मारपीट होने की खबर सामने आई है।

2 min read

इंडिया गठबंधन की रांची में हो रही रैली में मारपीट होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय जनता दल व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच आ भिड़ंत हो गई है। इस दौरान कुछ लोग घायल हो गए।

कुर्सियां तोड़ीं, सिर फोड़े…

खबरों के मुताबिक राजद केे कार्यकर्ताओं की चतरा से इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी के गुट से भिड़त हुई है। इस भिड़ंत मेें केएन त्रिपाठी के भाई गोपाल त्रिपाठी का सिर फट गया। उन्होंने कहा कि रैली में 10-15 बाहरी लोग आए थे। उन्हींं लोगों ने अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की। जानबूझकर हमला किया गया। जिस समय यह घटना हुई, उस समय मंच पर इंडिया ब्लॉक के बड़े नेता मौजूद थे।

आखिर क्यों भिड़े कार्यकर्ता

कार्यकर्ताओं के बीच इस टकराव की वजह पर सामने आया कि ये सभी टिकट वितरण और सीट शेयरिंग को लेकर खफा थे। नतीजा ये वे आपस में एक दूसरे पर ही हमला बोलने लगे। बता दें कि चतरा सीट पर विवाद के चलते राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव देखने को मिला। इस सीट से चतरा सीट से केएन त्रिपाठी का विरोध कर रही थी। कांग्रेस से केएन त्रिपाठी को चतरा सीट के लिए नॉमिनेट किया गया था।

बताया जा रहा है कि जब गठबंधन के नेता लोगों को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर राष्ट्रीय जनता दल व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर कुर्सी, डंडा आदि लेकर टूट पड़े। वहां मौजूद लोगों व सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक कुछ लोग चोटिल हो गए थे। इससे रैली में अफरातफरी मच गई। लोग भागने लगे। इस दौरान कई लोग जमीन पर गिर पड़े।

रैली से दूर रहे राहुल गांधी

गौरतलब है कि झारखंड के रांची में इंडिया ब्लॉक की रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह और उनकी पत्नी ‘उलगुलान रैली’ में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। वहीं इंडिया ब्लॉक की इस महारैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल नहीं होंगे क्योंकि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई है।

Also Read
View All

अगली खबर