राष्ट्रीय

ममता और राहुल घुसपैठियों को भारत में रखने के लिए लड़ रहे, दिल्ली रैली को लेकर बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी ने निशाना साधा

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर घुसपैठियों को बचाने का आरोप लगाया। जानिए दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली को लेकर उन्होंने क्या कहा।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2026, 3:46 PM IST
Suvendu Adhikari news
शुभेंदु अधिकारी। (फोटो-ANI)

पश्चिम बंगाल की राजनीति में घुसपैठ और वोटर लिस्ट का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी देश में अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों को बचाने के लिए एक साथ खड़े हैं। अधिकारी ने विपक्षी दलों की दिल्ली में हुई रैली को लेकर भी सवाल उठाए।

केंद्र सरकार के काम में बाधा डाल रहा विपक्ष

सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार और चुनाव आयोग अवैध प्रवासियों को देश से बाहर करने की दिशा में काम कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष इसमें बाधा डालने की कोशिश कर रहा है।

शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को सिलीगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब विपक्षी INDIA गठबंधन ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कथित चुनावी गड़बड़ियों के खिलाफ रैली की थी।

दिल्ली की रैली में ममता बनर्जी की मौजूदगी पर भी निशाना

शुभेंदु अधिकारी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित INDIA गठबंधन की रैली में ममता बनर्जी की भागीदारी पर भी तंज कसा।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल में एक भी दुर्गा पूजा का उद्घाटन करने के लिए किसी ने नहीं बुलाया, लेकिन वह दिल्ली में विपक्षी दलों की रैली में शामिल होने पहुंच गईं।

चुनावी गड़बड़ियों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन

गौरतलब है कि INDIA गठबंधन ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित की थी। इस दौरान विपक्षी नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को उठाया था।

विपक्ष का आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल हैं। वहीं, भाजपा लगातार घुसपैठ और अवैध प्रवासियों के मुद्दे को उठाकर विपक्ष को घेर रही है।

Updated on:
3 Nov 2026, 3:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अब्दुल राशिद शेख की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, टेरर फंडिंग केस में 7 साल से जेल में बंद हैं बारामूला सांसद

राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर चिराग पासवान का पलटवार, बोले- सत्ता के लिए इतनी बेचैनी क्यों?

Punjab Election: ‘राहुल जहां जाते है, वहां बीजेपी जीत जाती है’, अनुराग ठाकुर ने AAP-Congress को लेकर भी कही बड़ी बात

दोस्त ने ही की दोस्त की हत्या, 20 दिन तक छिपाकर रखा शव, सपने में आकर सताने लगा तो थाने पहुंचकर किया सरेंडर

J&K Politics: सांसद पद से इस्तीफा और NC से नाता तोड़ने के बाद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा