3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्त ने ही की दोस्त की हत्या, 20 दिन तक छिपाकर रखा शव, सपने में आकर सताने लगा तो थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Maharashtra Murder Case: डोम्बिवली में मामूली विवाद के बाद प्रभु ने अपने दोस्त विशाल कदम की हत्या कर दी। शव ठिकाने लगाने में मदद करने वाले संदीप म्हात्रे समेत दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 3 Nov 2026, 4:57 PM IST

Maharashtra Murder Case

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। फोटो- पत्रिका

Friend Murder: महाराष्ट्र के डोम्बिवली में दोस्त की हत्या के बाद शव को 20 दिन तक छिपाकर रखने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी को मृत दोस्त बार-बार सपने में दिखाई देने लगा। वह कई दिनों तक सो नहीं पाया। आखिरकार मानसिक परेशानी से घबराकर वह खुद पुलिस के पास पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने इस मामले में हत्या के आरोपी प्रभु करकड़े और शव ठिकाने लगाने में मदद करने वाले मकान मालिक संदीप म्हात्रे को गिरफ्तार किया है।

मामूली विवाद में हत्या

पुलिस के अनुसार डोम्बिवली पश्चिम के मोठागांव इलाके में विशाल कदम और उसका दोस्त प्रभु करकड़े एक मकान में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी छोटी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में प्रभु ने विशाल की हत्या कर दी। वारदात के बाद उसे समझ नहीं आया कि अब क्या करे। उसने मकान मालिक संदीप म्हात्रे को पूरी घटना बताई।

मकान मालिक ने शव ठिकाने लगाने में की मदद

हत्या की जानकारी मिलने पर संदीप ने प्रभु से कहा कि अभी उसकी शादी भी नहीं हुई है और इस मामले से उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। इसके बाद दोनों ने घटना को छिपाने का फैसला किया। पुलिस के मुताबिक दोनों ने विशाल के शव को बोरे में भरा और खाड़ी किनारे एक सुनसान जगह पर फेंक दिया। उनका मकसद हत्या के सबूत मिटाना था। इसके बाद दोनों सामान्य तरीके से रहने लगे, लेकिन प्रभु की परेशानी लगातार बढ़ती गई।

20 दिन तक नहीं आई नींद

पुलिस के अनुसार हत्या के बाद से ही प्रभु करकड़े को ठीक से नींद नहीं आ रही थी। उसे बार-बार मृत दोस्त विशाल सपने में दिखाई देता था। करीब 20 दिन तक इसी परेशानी से गुजरने के बाद उसने पुलिस के पास जाने का फैसला किया। उसने पुलिसकर्मियों को हत्या की पूरी जानकारी दी। उसकी बात सुनकर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू की। अपराध शाखा ने प्रभु को विष्णुनगर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद विष्णुनगर पुलिस ने विशाल कदम की हत्या और शव ठिकाने लगाने के मामले में प्रभु करकड़े तथा मकान मालिक संदीप म्हात्रे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय