
शुभेंदु अधिकारी। (फोटो-ANI)
पश्चिम बंगाल की राजनीति में घुसपैठ और वोटर लिस्ट का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी देश में अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों को बचाने के लिए एक साथ खड़े हैं। अधिकारी ने विपक्षी दलों की दिल्ली में हुई रैली को लेकर भी सवाल उठाए।
सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार और चुनाव आयोग अवैध प्रवासियों को देश से बाहर करने की दिशा में काम कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष इसमें बाधा डालने की कोशिश कर रहा है।
शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को सिलीगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब विपक्षी INDIA गठबंधन ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कथित चुनावी गड़बड़ियों के खिलाफ रैली की थी।
शुभेंदु अधिकारी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित INDIA गठबंधन की रैली में ममता बनर्जी की भागीदारी पर भी तंज कसा।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल में एक भी दुर्गा पूजा का उद्घाटन करने के लिए किसी ने नहीं बुलाया, लेकिन वह दिल्ली में विपक्षी दलों की रैली में शामिल होने पहुंच गईं।
गौरतलब है कि INDIA गठबंधन ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित की थी। इस दौरान विपक्षी नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को उठाया था।
विपक्ष का आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल हैं। वहीं, भाजपा लगातार घुसपैठ और अवैध प्रवासियों के मुद्दे को उठाकर विपक्ष को घेर रही है।
Updated on:
3 Nov 2026, 3:46 PM IST
Published on:
3 Nov 2026, 3:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.