राष्ट्रीय

सर्वर डाउन होने के बाद मोदी के मंत्री अश्विनी वैष्णव ने माइक्रोसॉफ्ट को घुमाया फोन

ServerDown Microsoft: भारत में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स तय समय से देरी से चल रही हैं। इन तकनीकी दिक्कतों के बाद भारत सरकार ने माइक्रोसॉफ्ट से संपर्क किया है।

less than 1 minute read

ServerDown Microsoft: भारत और अमेरिका समेत दुनियाभर के कई देशों में एयरलाइंस, बैंक और कई अन्य सेवाएं ठप हो गई हैं। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में दिक्कत आने की वजह से फ्लाइट सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई कंपनियों के विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। भारत में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स तय समय से देरी से चल रही हैं। इन तकनीकी दिक्कतों के बाद भारत सरकार ने माइक्रोसॉफ्ट से संपर्क किया है। कई देशों की सरकारों ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।

माइक्रोसॉफ्ट के संपर्क में अश्विनी वैष्णव

इस बीच आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव का बयान आया है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल आउटेज को लेकर MEITY माइक्रोसॉफ्ट और उसके पार्टनर्स के संपर्क में है। इस आउटेज की वजह का पता लगा लिया गया है और समस्या के समाधान के लिए अपडेट जारी कर दिए गए हैं। CERT एक तकनीकी एडवाइजरी जारी कर रहा है। NIC नेटवर्क प्रभावित नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज़्यादा असर

अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी में भी बैंकिंग, टेलीकॉम, मीडिया आउटलेट और एयरलाइंस की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ऑस्ट्रेलिया के नेशनल साइबर सिक्योरिटी कोऑर्डिनेटर का कहना है कि शुक्रवार दोपहर को देश में कई कंपनियों की सेवाएं बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई हैं।

Published on:
19 Jul 2024 04:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर