राष्ट्रीय

मौसम का फिर बदला मिज़ाज: 4, 5 और 6 फरवरी को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

Heavy Rain Alert: मौसम का मिज़ाज फिर बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि देश के कई राज्यों में 4, 5 और 6 फरवरी को भारी बारिश होगी।

2 min read
Feb 03, 2026
Heavy rain alert by IMD

मानसून (Monsoon) के सीज़न में देशभर में भारी बारिश देखने को मिली। मानसून के दौरान कई राज्यों में तो इतनी बारिश हुई कि पुराने सभी रिकॉर्ड टूट गए। मानसून के बाद अब कई राज्यों में ठंड अपना असर दिखा रही है, तो कई राज्यों में अभी भी अच्छी बारिश का दौर बरकरार है। बारिश के लिए 2025 बेहतरीन रहा और अब 2026 भी बारिश के लिए अच्छा साल होने की संभावना जताई जा रही है। अब देश में मौसम का मिज़ाज फिर बदल गया है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने देश के कई राज्यों में 4, 5 और 6 फरवरी को भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

केरल में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज?

मानसून का सीज़न केरल के लिए शानदार रहा। मानसून की एंट्री के साथ ही केरल में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था और अभी भी बारिश पर ब्रेक नहीं लगा है। अब केरल में मौसम का मिज़ाज फिर बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 4, 5 और 6 फरवरी को केरल में भारी बारिश होगी।

तमिलनाडु में कैसा रहेगा मौसम?

मानसून के सीज़न में तमिलनाडु में जोरदार बारिश देखने को मिली और मानसून के बाद भी राज्य में रुक-रूककर बादल बरस रहे हैं। अब तमिलनाडु में मौसम का मिज़ाज फिर बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि तमिलनाडु में 4, 5 और 6 फरवरी को कई जगह जमकर बादल बरसेंगे।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश में मौसम का मिज़ाज फिर बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने 4, 5 और 6 फरवरी को राजस्थान, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में कई जगह भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 4, 5 और 6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी, रायलसीमा, माहे और कराईकल में भी जमकर बादल बरसेंगे।

Also Read
View All

अगली खबर